Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bakra Eid 2019: ईद पर हर साल सलमान खान से लेकर शबाना आजमी के घर बनते हैं ये लजीज पकवान

Mon, 12 Aug 2019 09:31 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Mon, 12 Aug 2019 09:31 AM IST
विज्ञापन
Bakra eid 2019:how bollywood stars celebrate bakrid with lip smacking foods

अल्लाह की इबादत में कुर्बानी दिया जाने वाला बकरीद का त्योहार इस बार 12 अगस्त को मनाया जाएगा। हर बार की तरह इस बार भी बॉलीवुड सेलिब्रेटी इस खास त्योहार को खूब धूमधाम से मनाएंगे। अब जब बात त्योहार की हो तो ऐसे में खाने पीने की बात होना लाजमी है। आपके मन में भी उत्सुकता होती होगी कि आखिर इस खास दिन पर आपके फेवरेट स्टार कैसे मनाते हैं और उनके घरों में इस दिन आखिर क्या खास बनता है।



आगे की स्लाइड्स में जानते हैं बकरीद के दिन सलमान से लेकर शबाना तक कि क्या है खास फूड च्वाइस। 

 

Trending Videos
Bakra eid 2019:how bollywood stars celebrate bakrid with lip smacking foods
salman khan - फोटो : social media
सलमान खान
फिल्म फेयर को दिए एक इंटरव्यू में सलमान खान ने बताया था कि उनका खानदान बहुत बड़ा हैं और ईद का मौका ऐसा होता है जब घर के सब लोग एक साथ मिलकर लंच करते हैं। इस खास दिन हमारे घर सारे दिन मेहमानों का मेला लगा रहता है। हम अपने दिन की शुरुआत घर में ही नमाज अदा करके करते हैं। मम्मी सुबह से ही शीर कोरमा बनाने के लिए बादाम, पिस्ते तोड़ने में लगी रहती हैं। शीर कोरमा की महक पूरे घर में रहती है। सलमान ने बताया था कि इस दिन मम्मी सलमा ट्रेडिशनल बिरयानी भी बनाती हैं। 

 

Bakra eid 2019:how bollywood stars celebrate bakrid with lip smacking foods

शबाना आजमी
शबाना आजमी ने एक बार बताया था कि ईद के दिन उनके घर सारा दिन शीर कोरमा, दही वड़ा, रूह अफजा के साथ खस सर्व किया जाता है। लंच में हैदराबादी बिरयानी के साथ शमी कबाब, फ्राइड दही वाली मिर्ची, हरी मिर्च की चटनी बनाई जाती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Bakra eid 2019:how bollywood stars celebrate bakrid with lip smacking foods

हुमा कुरैशी

हुमा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि ईद के मौके पर हम सब भाई-बहन एक साथ इकठ्ठा होते हैं। इस दिन सारी ट्रेडिशनल मुस्लिम डिशेज बनती हैं। जहां तक मेरी पसंद की बात है तो मुझे कीमा, कलेजी, कोरमा, बिरयानी और शीर कोरमा बेहद पसंद हैं। हुमा कहती हैं कि मेरी मम्मी के हाथ के कीमा परांठा और शीर कोरमा पूरी दुनिया में सबसे अच्छा होता है।

 
विज्ञापन
Bakra eid 2019:how bollywood stars celebrate bakrid with lip smacking foods
साकिब सलीम
साकिब सलीम
हम लोग ईद के दिन रोगन जोश, अचारी चिकन, सीख कबाब, ककोरी कबाब, भेजा फ्रार्ई जरूर खाते हैं। मेरी मम्मी के हाथ की बनाई हुई खीर संसार की सबसे स्वादिष्ट खीर होगी। हालांकि मुझे मटन बिरयानी बेहद पसंद है। मम्मी मेरे लिए थोड़ी सी ज्यादा बनाती हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed