फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेसिपी: घर पर बनाएं ये आलू मसाला सैंडविच, सुबह के नाश्ते में आ सकता है सबको पसंद

Mon, 23 Aug 2021 12:33 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 23 Aug 2021 12:33 PM IST
विज्ञापन
aloo masala sandwich recipe at home for breakfast
आलू मसाला सैंडविच की रेसिपी - फोटो : istock

हमारे घरों में कई तरह की खाने की डिश रोजाना बनती है। कभी देसी खाना, तो कभी साउथ इंडियन डिश आदि। ऐसे ही नाजाने कितना कुछ हम लोग अपने-अपने घरों में बनाते हैं। अमूमन घरों में तीन टाइम यानी सुबह का नाश्ता, दोपहर का लंच और रात का खाना तो बनता ही है। साथ ही इसके अलावा भी कई बार कुछ न कुछ खाने के लिए बनता ही रहता है। बावजूद इसके कई बार सुबह के नाश्ते को लेकर काफी उलझन रहती है कि इस वक्त क्या बनाएं, जो खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही हेल्दी भी हो। अगर आप भी इस उलझन में हैं और सुबह के नाश्ते में कुछ चटपटा और हेल्दी खाना चाहते हैं, तो हम आपको आलू मसाला सैंडविच की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं। आप इसे सुबह के नाश्ते में, शाम के नाश्ते में या कहीं रास्ते के लिए भी बना सकते हैं। यकीन मानिए ये आलू मसाला सैंडविच सभी को काफी पसंद आ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी के बारे में।

aloo masala sandwich recipe at home for breakfast
आलू मसाला सैंडविच बनाने के लिए क्या चाहिए - फोटो : iStock

ये चीजें चाहिए:-

-हरी चटनी
-नमक
-टोमेटो केचप
-ब्रेड स्लाइस
-उबले हुए आलू
-चाट मसाला
-मसाला पाउडर
-उबले हुए मटर
-काली मिर्च
-लाल मिर्च पाउडर
-कटा हुआ प्याज।

aloo masala sandwich recipe at home for breakfast
आलू मसाला सैंडविच बनाने की विधि बेहद आसान है - फोटो : social media

ऐसे करें तैयार:-

-सबसे पहले एक बर्तन में उबले हुए आलू, उबले मटर, काली मिर्च पाउडर, कटा हुआ प्याज, नमक, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला डाल लें।

-इसके बाद बर्तन में डाली हुई इन सब चीजों को अच्छे से मिला लें और एक मिश्रण तैयार कर लें।

-अब ब्रेड की एक स्लाइस पर पुदीने की चटनी और दूसरी स्लाइस पर केचप लगाकर इसे फैला लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
aloo masala sandwich recipe at home for breakfast
आलू मसाला सैंडविच बनाने की विधि - फोटो : Pixabay

-इसके बाद ब्रेड की एक स्लाइस पर आलू और अन्य चीजों का तैयार किया गया मिश्रण लगाएं।

-फिर दूसरी ब्रेड की स्लाइस ऊपर से रखकर इसे बंद कर दें। ध्यान रहे कि बंद करने के बाद ब्रेड को ऊपर से थोड़ा सा दबा दें।

विज्ञापन
aloo masala sandwich recipe at home for breakfast
आलू मसाला सैंडविच रेसिपी - फोटो : istock

-इसके बाद आप ब्रेड के दोनों तरफ मक्खन लगाकर इन्हें ग्रिल कर सकते हैं।

-ग्रिल करने के बाद आपके सैंडविच तैयार हैं, आपको इन्हें बीच में से तिकोने आकर में काट लेना है और इसके बाद इन्हें हरी और लाल चटनी के साथ परोस सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed