फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan 2021: रक्षाबंधन पर मिनटों में घर पर ही बनाएं हलवाई जैसे बेसन के लड्डू, जानिए आसान विधि

Sun, 22 Aug 2021 12:18 AM IST
Abhilash Srivastava लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sun, 22 Aug 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
rakhi 2021 special, besan ladoo recipe at home
रक्षाबंधन को बनाएं खास - फोटो : Pixabay

त्योहार हो और उसमें लड्डू न हो, यह कुछ अधूरा सा नहीं लग रहा? हिंदू धर्म के लगभग हर त्योहार में लड्डू का विशेष महत्व होता है। चाहे पूजन के कार्य हों या फिर लोगों का मुंह मीठा कराना, लड्डू हर जगह प्रयोग में लाया जाता है। अब रक्षाबंधन जैसे बेहद खास त्योहार में लड्डू को कैसे भूला जा सकता है? राखी बांधने के बाद मुंह मीठा करना शुभ माना जाता है, ऐसे में लड्डू से बेहतर विकल्प और क्या ही हो सकता है? लड्डू भी अगर बेसन के हों तो क्या कहने?


बेसन के लडडू स्वाद में तो सभी लोगों को पसंद आते हैं, लेकिन घर पर हर कोई इसे वैसा बना नहीं पाता है जैसा कि बाजार में मिल जाता है। वहीं बाजार में मिलने वाले लड्डू कितने शुद्ध हैं, यह हमेशा से दिमाग में सवाल बना रहता है। इन्हीं सब समस्याओं को दूर करने के लिए आइए जानते हैं कि आप बेसन के लड्डू किस तरह से आसानी से घर पर ही बना सकते हैं? सबसे खास बात इस लड्डू का स्वाद भी बिल्कुल वैसे ही होगा जैसे आप बाजार से खरीद कर लाते हैं।

rakhi 2021 special, besan ladoo recipe at home
बेसन के लड्डू - फोटो : istock

बेसन का लड्डू बनाने के लिए क्या चाहिए
बाजार की तरह ही घर पर बेसन के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले इसके लिए आवश्यक सामग्रियों का व्यवस्था कर लें। इसके लिए आपको चाहिए घी, बेसन, चीनी, इलाइची और सूखे मेवे। बेसन के लड्डू में स्वाद भरने के लिए इसे अच्छी तरह से घी में भूनना सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। जितना ज्यादा इसे भूना जाएगा, लड्डू का स्वाद भी उतना ही अच्छा आता है।

rakhi 2021 special, besan ladoo recipe at home
बेसन के लड्डू स्वाद से भरपूर - फोटो : istock
घर पर ही कैसे बनाएं बेसन के लड्डू
  • बेसन के लड्डू घर पर बनाने के लिए सबसे पहले कड़ाई में घी गरम करके उसमें बेसन डालें।
  • बेसन और घी को अच्छी तरह से मिलाने के बाद इसे भूनें। मिश्रण के सूख जाने तक इसे भूनते रहें।
  • बेसन के सुनहरा भूरा और दानेदार हो जाने तक इसे भूनते रहें।
  • अब इसे ठंडा होने तक के लिए छोड़ दें। 
  • अब मेवे को पीसकर पाउडर बना लें और पीसी हुई चीनी के साथ इसे बेसन में अच्छी तरह से मिला लें। 
  • अब इसे पूरे मिक्षण को हाथों से लड्डू का आकार दें। 



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed