{"_id":"6821831b6bcc90d79a0253c4","slug":"aam-panna-recipe-how-to-make-the-perfect-summer-drink-at-home-aam-panna-kaise-banaye-2025-05-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aam Panna Recipe: भीषण गर्मी में घर वालों को बनाकर पिलाएं ठंडा-ठंडा आम पन्ना, ये हैं बनाने के अलग-अलग तरीके","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Aam Panna Recipe: भीषण गर्मी में घर वालों को बनाकर पिलाएं ठंडा-ठंडा आम पन्ना, ये हैं बनाने के अलग-अलग तरीके
Mon, 12 May 2025 11:47 AM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Mon, 12 May 2025 11:47 AM IST
सार
आम पन्ना गर्मी के मौसम में आपको न सिर्फ ठंडक प्रदान करेगा, बल्कि इसके सेवन से आप लू लगने से भी बचे रहेंगे।
विज्ञापन
भीषण गर्मी में घर वालों को बनाकर पिलाएं ठंडा-ठंडा आम पन्ना
- फोटो : Adobe stock
Aam Panna Recipe: गर्मी के मौसम में यदि आप अपनी सेहत का सही से ध्यान नहीं रखेंगे तो इससे कई बीमारियां आपको जकड़ने लगेंगी। यही वजह है कि इस मौसम में लोग अपने पहनावे से लेकर खान-पान तक में बदलाव कर लेते हैं। सभी डॉक्टर्स का कहना होता है कि लोगों को इस मौसम में ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जिसके सेवन से शरीर हाइड्रेट रहे।
खट्टा-मीठा आम पन्ना बनाने का सामान
- फोटो : Adobe stock
खट्टा-मीठा आम पन्ना बनाने का सामान
इसे बनाने के लिए आपको 2 कच्चे आम, ½ कप चीनी, 1 चम्मच भुना जीरा, काला नमक स्वादानुसार की जरूरत पड़ेगी।
इसे बनाने के लिए आपको 2 कच्चे आम, ½ कप चीनी, 1 चम्मच भुना जीरा, काला नमक स्वादानुसार की जरूरत पड़ेगी।
विधि
- फोटो : Adobe stock
विधि
क्लासिक आम पन्ना बनाने के लिए सबसे पहले आम को उबालकर ठंडा होने दें और फिर इसी छील लें। अब इसका गूदा निकालकर इसे मिक्सी में चीनी, नमक और मसालों के साथ ब्लेंड करें। आखिर में इसमें पानी डालकर थोड़ा पतला करें और ठंडा करने के बाद सर्व करें।

मसालेदार आम पन्ना बनाने का सामान
- फोटो : Adobe stock
मसालेदार आम पन्ना बनाने का सामान
इसे बनाने के लिए 2 कच्चे आम, ½ छोटा चम्मच काली मिर्च, 1 चम्मच भुना जीरा, काला नमक, पुदीना की पत्तियां और गुड़ या चीनी की जरूरत पड़ेगी।
इसे बनाने के लिए 2 कच्चे आम, ½ छोटा चम्मच काली मिर्च, 1 चम्मच भुना जीरा, काला नमक, पुदीना की पत्तियां और गुड़ या चीनी की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन
विधि
- फोटो : Adobe stock
विधि
मसालेदार आम पन्ना बनाने के लिए आम को उबालकर गूदा निकालें। अब इसमें पुदीना, मसाले और मीठा मिलाकर पीसें। इसके बाद इन सभी चीजों को पानी में मिक्स करें और ठंडा-ठंडा परोसें। ठंडा करने के लिए इसे आप फ्रिज में रख सकते हैं।