फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aam Panna Recipe: भीषण गर्मी में घर वालों को बनाकर पिलाएं ठंडा-ठंडा आम पन्ना, ये हैं बनाने के अलग-अलग तरीके

Mon, 12 May 2025 11:47 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 12 May 2025 11:47 AM IST
सार

आम पन्ना गर्मी के मौसम में आपको न सिर्फ ठंडक प्रदान करेगा, बल्कि इसके सेवन से आप लू लगने से भी बचे रहेंगे। 

विज्ञापन
Aam Panna Recipe How to Make the Perfect Summer Drink at Home Aam Panna kaise banaye
भीषण गर्मी में घर वालों को बनाकर पिलाएं ठंडा-ठंडा आम पन्ना - फोटो : Adobe stock
Aam Panna Recipe: गर्मी के मौसम में यदि आप अपनी सेहत का सही से ध्यान नहीं रखेंगे तो इससे कई बीमारियां आपको जकड़ने लगेंगी। यही वजह है कि इस मौसम में लोग अपने पहनावे से लेकर खान-पान तक में बदलाव कर लेते हैं। सभी डॉक्टर्स का कहना होता है कि लोगों को इस मौसम में ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जिसके सेवन से शरीर हाइड्रेट रहे।


इसी के चलते हम आपको यहां आम पन्ना बनाने की तीन आसान विधियां बताने जा रहे हैं। ये आपको न सिर्फ लू से बचाता है बल्कि शरीर को डिटॉक्स करता है, पाचन सुधारता है और तुरंत ताजगी देता है। वैसे तो आम पन्ना बनाना काफी आसान है, लेकिन यदि आप इसे हमारी बताई विधि से आम पन्ना बनाएंगे तो ये और भी स्वादिष्ट बनेगा। तो चलिए बिना देर किए आपको आम पन्ना बनाने की तीन आसान विधियां बताते हैं।  
Aam Panna Recipe How to Make the Perfect Summer Drink at Home Aam Panna kaise banaye
खट्टा-मीठा आम पन्ना बनाने का सामान - फोटो : Adobe stock
खट्टा-मीठा आम पन्ना बनाने का सामान

इसे बनाने के लिए आपको 2 कच्चे आम, ½ कप चीनी, 1 चम्मच भुना जीरा, काला नमक स्वादानुसार की जरूरत पड़ेगी। 

 
Aam Panna Recipe How to Make the Perfect Summer Drink at Home Aam Panna kaise banaye
विधि - फोटो : Adobe stock
विधि

क्लासिक आम पन्ना बनाने के लिए सबसे पहले आम को उबालकर ठंडा होने दें और फिर इसी छील लें। अब इसका गूदा निकालकर इसे मिक्सी में चीनी, नमक और मसालों के साथ ब्लेंड करें। आखिर में इसमें पानी डालकर थोड़ा पतला करें और ठंडा करने के बाद सर्व करें। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Aam Panna Recipe How to Make the Perfect Summer Drink at Home Aam Panna kaise banaye
मसालेदार आम पन्ना बनाने का सामान - फोटो : Adobe stock
मसालेदार आम पन्ना बनाने का सामान

इसे बनाने के लिए 2 कच्चे आम, ½ छोटा चम्मच काली मिर्च, 1 चम्मच भुना जीरा, काला नमक, पुदीना की पत्तियां और गुड़ या चीनी की जरूरत पड़ेगी। 

 
विज्ञापन
Aam Panna Recipe How to Make the Perfect Summer Drink at Home Aam Panna kaise banaye
विधि - फोटो : Adobe stock
विधि

मसालेदार आम पन्ना बनाने के लिए आम को उबालकर गूदा निकालें। अब इसमें पुदीना, मसाले और मीठा मिलाकर पीसें। इसके बाद इन सभी चीजों को पानी में मिक्स करें और ठंडा-ठंडा परोसें। ठंडा करने के लिए इसे आप फ्रिज में रख सकते हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed