जब भी हम टेस्टी खाना देखते हैं तो भूख खुद-ब-खुद लगने लगती है। भले ही वो खाना हमारी सेहत के लिए हानिकारक ही क्यों ना हो। अगर आप भी स्वादिष्ट खाने को देखकर खुद को रोक नहीं पाते, जिस वजह से मोटे हुए जा रहे हैं तो इन चीजों का सेवन आपके लिए मददगार हो सकता है।
कुछ ऐसे फूड्स जो मिटाएंगे आपकी भूख और मोटापा भी करेंगे कंट्रोल
कुछ ऐसे फूड्स जो मिटाएंगे आपकी भूख और मोटापा भी करेंगे कंट्रोल
ओट्स
जब भी भूख लगे तो आप ओट्स खा सकते हैं। इसमें मौजूद फाइबर सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। ये शरीर से ख्ाराब काेलेस्ट्रॉल कम करता है और रक्त चाप नियंत्रित करने में भी सहायक होता है।
अगर आप इसी से अपना पेट भर लेते हैं तो बाहर की चीजें खाने का मन नहीं करेगा।
कुछ ऐसे फूड्स जो मिटाएंगे आपकी भूख और मोटापा भी करेंगे कंट्रोल
सेब
सेब में पाई जाने वाली कैलोरी पेट भरने में सहायक होती है। इसमें पेक्टीन पाया जाता है जो वजन कम करता है। सेब को छिलके के साथ अच्छी तरह चबा कर खाएं। इससे शरीर को ऊर्जा भी मिलती
है।
कुछ ऐसे फूड्स जो मिटाएंगे आपकी भूख और मोटापा भी करेंगे कंट्रोल
दही
दही में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जो भूख कम करता है। इसमें वजन कम करने का गुण पाया जाता है। एक रिसर्च में भी ये खुलासा किया गया था कि दिन में तीन बार दही खाने से मोटापा
घटता है।
कुछ ऐसे फूड्स जो मिटाएंगे आपकी भूख और मोटापा भी करेंगे कंट्रोल
एवोकाडो
एवोकाडो में मोनो-अनसैचुरेटेड फैटी एसिड होता है जो पचने में समय लेता है जिस वजह से भूख कम लगती है। इसके सेवन से आप बाहर का तला-भुना खाने से बच सकते हैं।