फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मांसपेशियों से ऐंठन की समस्या दूर करेंगे ये 5 फूड्स, आज ही करें डाइट में शामिल

Sat, 23 May 2020 04:26 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sat, 23 May 2020 04:26 PM IST
विज्ञापन
5 foods that may help with muscle cramps
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

लॉकडाउन के वजह से हम कई चीजों को घर पर ही करने की कोशिश कर रहे हैं। जिम बंद होने के कारण कई लोग घर पर ही एक्सरसाइज कर रहे हैं। लेकिन एक्सरसाइज की शुरुआत करने से मांसपेशियों में हल्का या गंभीर ऐंठन की समस्या हो जाती है। दरअसल, अचानक से कोई शारीरिक गतिविधि करने के कारण मांसपेशियों में लैक्टिक एसिड बनता है, जिससे ऐंठन होने लगती है। आमतौर पर शरीर की मांसपेशियों में ऑक्सीजन की कम आपूर्ति के कारण ऐंठन की समस्या होती है। अगर आपको भी मांसपेशियों में ऐंठन की समस्या है, तो यह खबर आपके लिए ही है। आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे, जिसके सेवन से ऐंठन का दर्द दूर हो जाएगा।

5 foods that may help with muscle cramps
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

केला
पोटेशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम से भरपूर केला मांसपेशियों से ऐंठन को कम करते हैं। किसी भी शारीरिक गतिविधि के बाद केला खाना बहुत लाभदायक है। विशेषज्ञ भी कसरत करने के बाद केला खाने की सिफारिश की जाती है।

5 foods that may help with muscle cramps
शकरकंद - फोटो : फाइल फोटो

शकरकंद
केले की तरह शकरकंद भी मैग्नीशियम, और कैल्शियम से भरपूर होते हैं। लेकिन कैल्शियम के मामले में यह केला से थोड़ा आगे निकल जाते हैं। केले की अपेक्षा शकरकंद में छह गुना अधिक कैल्शियम होता है। शकरकंद को वर्कआउट क्रैम्प रिलीफ फूड के तौर पर जाना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 foods that may help with muscle cramps
खरबूजा - फोटो : फाइल फोटो

खरबूजा
खरबूजा भी मांसपेशियों में ऐंठन से राहत देने में मदद करता है। इसमें सोडियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। खरबूजा सोडियम और पानी के बीच संतुलन बनाकर मांसपेशियों की ऐंठन को दूर रखने में मदद करता है।

विज्ञापन
5 foods that may help with muscle cramps
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

पत्तेदार साग
मांसपेशियों की ऐंठन से बचने के लिए किसी भी शारीरिक गतिविधि के बाद खाने के लिए पत्तेदार साग पोषण से भरपूर अच्छा खाद्य पदार्थ है। आप अपने सलाद में भी पालक, ब्रोकोली के पत्ते और मेथी जैसे हरी सब्जी को शामिल कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed