{"_id":"5ea02ee48ebc3e909664f8f3","slug":"ramadan-2020-5-foods-for-ramadan-in-summer-season","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ramadan 2020: सहरी और इफ्तार में करें इन चीजों का सेवन, गर्मी में भी सेहत पर नहीं पड़ेगा असर","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Ramadan 2020: सहरी और इफ्तार में करें इन चीजों का सेवन, गर्मी में भी सेहत पर नहीं पड़ेगा असर
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Sat, 23 May 2020 08:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
रमजान 2020
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रमजान के महीने को दुनियाभर में मुस्लिम समुदाय के लोग पवित्र महीना मानते हैं। रमजान के महीने में लोग महीने भर रोजा रखते हैं और रात में नमाज पढ़ते हैं। उपवास की शुरूआत सहरी से करते हैं और इफ्तारी के साथ शाम को उपवास खत्म करते हैं। इस दौरान अधिकांश लोग खजूर खाकर अपना रोजा खोलते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि रोजा के दौरान क्या खाना चाहिए ताकि शरीर में किसी तरह की कमजोरी न हो...
2 of 5
दही
- फोटो : फाइल फोटो
रोजा के दौरान शरीर को हाइड्रेट रखना जरुरी है। इसलिए आप अपने खाने में पानी, फल या सब्जियों के जूस को शामिल करें और तरल पदार्थ का सेवन करें। सहरी के दौरान बिना चीनी के एक कटोरी दही का सेवन करें। इससे आपके शरीर में पानी की पूर्ति होगी और शरीर में पानी का स्तर बना रहेगा।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाल
कार्बोहाइड्रेट व प्रोटीन युक्त पदार्थों का सेवन करें
आपका भोजन हल्का हो और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होना चाहिए। जैसे गेहूं की रोटी, ओट अनाज व दलिया का सेवन करें। इसके अलावा प्रोटीन युक्त खाना जैसे बिना नमक वाली चीजें, अंडे या कोई डेयरी प्रोडक्ट को खाने में शामिल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
मौसमी फल व सब्जी खाएं
आप अपने रोजे के दिनों में मौसमी सब्जियों व फलों को अपनी डाइट में शामिल करें। गर्मी में तरबूज और कस्तूरी जैसे मौसमी फलों का सेवन करें। साथ ही ककड़ी, टमाटर, पुदीना और फलों के सलाद को अपने इफ्तारी में शामिल करें।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
मीठी और तली चीजों से करें परहेज
आप तले हुए और अधिक मीठे व्यंजों व चीनी का सेवन करने से बचें। ध्यान रखें कि रोजे के दौरान ओवरइटिंग से भी बचें। जब आप खाना खाएं तो खाने को धीरे-धीरे चबाएं और छोटे टुकड़ों में खाएं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।