फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घटते-बढ़ते ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करेंगे ये 5 सुपरफूड, डाइट में तुरंत करें शामिल

Mon, 20 Apr 2020 05:16 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Mon, 20 Apr 2020 05:16 PM IST
विज्ञापन
5 foods and herbs that lower blood sugar home remedies
डायबिटीज - फोटो : Pixabay

डायबिटीज की समस्या होना आजकल आम बात हो गया है। यह एक मेटाबॉलिक बीमारियों का समूह है, जिसमें रक्त में शर्करा की मात्रा बढ़ जाती है। शरीर में इंसुलीन जब ठीक से काम नहीं करता है या शरीर की कोशिकाए इंसुलिन के लिए ठीक से काम नहीं करती हैं तो यह समस्या पैदा होती है। हालांकि इन सब समस्याओं की एक वजह अनियमित खानपान भी हो सकता है। अगर आप भी घटते-बढ़ते ब्लड शुगर की समस्या से परेशान हैं तो आज हम आपको कुछ खास चीजों के सेवन के बारे में बताएंगे। इन फूड्स के सेवन से ब्लड शुगर नियंत्रित हो जाएगा।

5 foods and herbs that lower blood sugar home remedies
करेला - फोटो : फाइल फोटो

करेला
अपने कड़वे स्वाद के लिए मशहूर करेला इंसुलिन-पॉलीपेप्टाइड-पी से परिपूर्ण होता है। इंसुलिन-पॉलीपेप्टाइड-पी एक जैव रसायन है, जो मानव अग्न्याशय द्वारा उत्पादित इंसुलिन की नकल करता है। करेला के सेवन से शरीर में ब्लड शुगर का स्तर कम हो जाता है। इसके अलावा करेला में ऐसे कई जरूरी तत्व पाए जाते हैं, जो घटते-बढ़ते ब्लड शुगर को नियंत्रित करने का काम करते हैं।

5 foods and herbs that lower blood sugar home remedies
दालचीनी - फोटो : Pixabay

दालचीनी
भारतीय रसोई में मसाले के तौर पर प्रयोग में लाए जाने वाली दालचीनी डायबिटीज के मरीजों के लिए एक जादुई उपाय है। यह शरीर में इंसुलिन संवेदनशीलता और लो ब्लड शुगर के स्तर में सुधार करने में मददगार है। अगर आप इंसुलिन रो नियंत्रित करना चाहते हैं तो रोजाना आधा चम्मच दालचीनी का सेवन करें। इसके अलावा दालचीनी वजन नियंत्रण में भी काफी सहायक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 foods and herbs that lower blood sugar home remedies
जामुन - फोटो : फाइल फोटो

जामुन
भारतीय ब्लैकबेरी के रूप में मशहूर जामुन एक तरह से सुपरफूड है, जो स्टार्च को शुगर में बदलने से रोकने का काम करता है। जामुन के सेवन से ब्लड शुगर नियंत्रित हो जाता बै और इंसुलिन भी नहीं बढ़ता है। अगर आप डायबिटीज को नियंत्रण में करना चाहते हैं को रोजाना सुबह 4 से 5 जामुन खा सकते हैं या एक गिलास पानी में एक चम्मच जामुन पाउडर मिलाकर पी सकते हैं। ऐसा करने से आपका डायबिटीज आसानी से नियंत्रण में आ जाएगा।

विज्ञापन
5 foods and herbs that lower blood sugar home remedies
अलसी - फोटो : फाइल फोटो

अलसी
डायबिटीज के जोखिमों को कम करने में अलसी बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इंसोल्युबल फाइबर के गुणों से भरपूर अलसी शरीर में ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने का काम करती है। अलसी ह्रदय रोग के खतरे को भी कम करने में मददगार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed