{"_id":"5b6411514f1c1bbd298b7933","slug":"5-best-healthy-cooking-oils-to-cook-food","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शरीर को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो खाएं सिर्फ ये 5 तरह के तेल, इनके आगे बादाम भी फेल ","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
शरीर को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो खाएं सिर्फ ये 5 तरह के तेल, इनके आगे बादाम भी फेल
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 04 Aug 2018 09:35 AM IST
विज्ञापन
खाना बनाने के लिए उपयोग किए जाने वाले तेल का हमारे स्वास्थ्य पर गहरा असर होता है। हाई कोलेस्ट्रॉल और हदयरोग जैसी समस्याओं का एक कारण सही कुकिंग ऑइल इस्तेमाल ना करना भी है। जानिए, कौन से ऐसे तेल हैं जिसमें पका भोजन खाने से दिल सेहतमंद रहता है और शरीर को भी पूरा पोषण मिलता है।
नारियल तेल
इसमें पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फाइबर, विटामिन ए, बी, सी और मिनरल प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। ब्लड प्रेशर और दिल के मरीजों के लिए नारियल का तेल बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इसमें पोटेशियम की मात्रा अधिक होती है जो दिल की गतिविधियों को सुचारू रूप से कार्य करने में सहायता करती है। इसके अलावा यह कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करता है जिससे दिल की बीमारियों को खतरा भी कम होता है।

जैतून का तेल
जैतून के तेल में फैटी एसिड की पर्याप्त मात्रा होती है, जो हृदय रोग के खतरों को कम करता है। साथ ही इसमें संतृप्त वसा की मात्रा कम होती है, इससे शरीर में कोलेस्ट्रॉल का संतुलन बना रहता है। साथ ही हृदयाघात का खतरा भी कम हो जाता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट भी प्रचुरता मेंे होते है, इसे स्वास्थ्यवर्धक खाद्य तेल कहा गया है।

तिल का तेल
काले और सफेद तिल के बीज से इस तेल को निकाला जाता है। यह मैग्नीशियम, कैल्शियम, प्रोटीन और फास्फोरस का बहुत अच्छा स्रोत है। तिल का तेल स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है। यह उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है। साथ ही कोलेस्ट्रॉल की मात्रा काे संतुलित बनाए रखने में मदद करता है इसलिए तिल के तेल को हृदय रोगियों को लेने की सलाह दी जाती है।

बादाम का तेल
बादाम के तेल का रोजाना प्रयोग करने से हमारा शरीर तंदरूस्त रहता है। बादाम खाने से दिमाग तेज होता है। एक रिसर्च के अनुसार बादाम के तेल का रोजाना प्रयोग बुद्धि और नसों के लिए फायदेमंद साबित होता है। यह पेट की तकलीफों को दूर करने के साथ आंत का कैंसर होने से बचाता है। बादाम तेल के नियमित सेवन से कोलेस्ट्रॉल कम होता है।