नींबू पानी एक ऐसा पेय है जिसे पीना सभी पसंद करते हैं। इसका सेवन करना हमारे सेहत के लिए बेहद लाभदायक होता है। नींबू पानी में मौजूद पोषक तत्व मनुष्य के शरीर का स्वस्थ्य बनाए रखने में बहुत मदद करते हैं। विटामिन सी, पोटैशियम और फाइबर से परिपूर्ण नींबू हमारे पाचन तंत्र को मजबूत करता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ात है। सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने से शरीर का पाचनतंत्र ठीक रहता है और कई बीमारियों के होने का खतरा भी दूर होता है। लेकिन इसके ज्यादा सेवन से शरीर में पानी की कमी, डिहाइड्रेशन जैसे समस्या भी उत्पन्न हो सकती है। इसलिए सीमित तौर पर ही इसका प्रयोग करना चाहिए ताकि ये सिर्फ आपको फायदा दे न कि नुकसान। आइए जानते हैं क्या है नींबू पानी पीने के फायदे...
वजन घटाने से लेकर खूबसूरती बढ़ाने में नींबू पानी का सेवन है बेहद फायदेमंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाचन तंत्र के लिए
पाचन तंत्र को सही रखने में नींबू पानी बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से एसिडिटी की समस्या से छुटकारा मिलता है। रोजाना सुबह नींबू पानी पीने से पाचन क्रिया को सही रखा जा सकता है।
ऊर्जावान बने रहने के लिए
भागदौड़ भरी जिंदगी में हर व्यक्ति चाहता है कि वह ऊर्जावान बना रहे। हर सुबह नींबू पानी का सेवन कर शरीर को उचित ऊर्जा दिलाई जा सकती है। यही नहीं नींबू पानी के पीने से मूड हल्का हो जाता है जिससे तनाव से लड़ने में सहायता मिलती है।
त्वचा में निखार के लिए
त्वचा में अगर आप निखार चाहते हैं तो आप रोज सुबह नींबू पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। नींबू पानी का सेवन से चेहरे के दाग धब्बें और झुर्रियां दूर हो जाती हैं। चमकदार त्वचा के लिए नींबू पानी काफी मददगार साबित होता है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता
नींबू पानी के रोजाना सेवन से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। नींबू में विटामिन सी पर्याप्त मात्रा में मौजूद होता है जो प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है। रोजाना सुबह खाली पेट इसका सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।