फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लड्डू खाने के हैं शौकीन तो इस वीकेंड घर पर ही बनाएं सिंघाड़े के आटे और मूंगफली से बने लड्डू

Fri, 08 Nov 2019 10:00 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 08 Nov 2019 10:00 AM IST
विज्ञापन
recipe of delicious nuts and Water chestnut flour laddu
- फोटो : social media

लड्डू खाने में बेहद स्वादिष्ट होते हैं। अक्सर छोटे बच्चों को लड्डू खाना काफी पंसद होता है। लड्डू का नाम सुनते ही बच्चे खुश हो जाते हैं। अगर आप भी अपने बच्चों को स्वादिष्ट लड्डू खिलाना चाहते हैं तो इस बार अपने घर पर ही बनाएं सिंघाड़े के आटे और मूंगफली से बने लड्डू। आइए जानते हैं इसे कैसे बनाया जाता है। 

recipe of delicious nuts and Water chestnut flour laddu
- फोटो : social media
आवश्यक सामग्री 
सिंघाड़े का आटा -100 ग्राम 
ग्राम घी -100 
नारियल-40 ग्राम 
मूंगफली-100 ग्राम
चीनी पाउडर 150 ग्राम 
1 छोटी चम्मच इलायची पाउडर 
recipe of delicious nuts and Water chestnut flour laddu
- फोटो : social media
सिंघाडें का आटा और मूंगफली के लड्डू बनाने की विधि

लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले 3-4 कप भूने हुए मूंगफली के दाने को मिक्सी में पीस लें। अब घी को गर्म करें और फिर उसमें 3-4 कप सिंघाड़े का आटा डालकर तब तक पकाएं जब तक वह सुनहरे रंग का न हो जाएं। जब यह आटा भून जाए तब इसमें 2 चम्मच घी डालकर अच्छे से मिला लें। अब इस आटे में पिसी हुई मूंगफली डालकर 2 मिनट तक पकाएं। अब जब मूगंफली भी भून गई है तो इसमें थोड़ा सा नारियल का बुरादा डालकर इसे भी अच्छे तरह से भून लें।

नारियल के भून जाने के बाद आप इसमें 1.5 कप चीनी पाउडर और 1/2 छोटी चम्मच इलायची पाउडर डालकर फिर से भून लें। चीनी डालने के बाद यह थोड़ा सूखने लगता है , इसलिए इसमें ऊपर से 1 बड़ा चम्मच घी डालकर कुछ देर के लिए ठंडा होने के लिए रख दें। अब इस मिश्रण के छोटे-छोटे लड्डू बना लें। जब लड्डू बनकर तैयार हो जाएं तब इसे नारियल के बुरादे में डाल लें ताकि नारियल का बुरादा लड्डू पर अच्छे से चिपक जाएं। अब इसी तरह से सारे लड्डू बना लीजिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed