स्लिम फिगर बॉडी पाने का सपना लगभग हर किसी का होता है और इसके लिए लोग तमाम कवायद करते हैं। हालांकि यह काम इतना मुश्किल नहीं है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि कमल ककड़ी इसमें आपकी भरपूर मदद कर सकती है। सुनने-पढ़ने में यह थोड़ा अजीब लग सकता है। मगर, यह बात सौ आने सच है। कमल ककड़ी को देखकर लोग जहां नाक-मुंह सिकोड़ते हैं, वहीं आपको स्लिम बनाने में यह मददगार साबित होगी। इसके और भी बहुत सारे फायदे हैं। कमल ककड़ी यानी लोट्स रुट्स को सब्जी, पकौड़े और स्नैक्स के रूप में भी खाया जाता है। आइए जानते हैं कमल ककड़ी किस तरह से हमारे शरीर को पोषण देती है और किन-किन बीमारियों से बचने में मदद करती है...
वजन को लेकर गंभीर हैं तो इस सब्जी का करें सेवन, हफ्ते भर में मोटापे हो जाएगा छूमंतर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाचन रहता है दुरुस्त
मौजूदा समय में अधिकांश लोग पाचन की समस्या से ग्रसित हैं। जिससे कई सारी बीमारियां पैदा होती हैं। कमल ककड़ी में फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो हमारे डाइजेशन सिस्टम को साफ करने और उसे स्पीड अप करने का काम करता है। जब हमारा पाचनतंत्र साफ हाता है, तो मेटाबॉलिज्म अपने आप ही बेहतर होने लगता है। इससे हम खुद को ऊर्जावान महसूस करते हैं।
फैट से फिट
फैट से फिट होने के लिए अधिक सोचने की जरुरत नहीं है। इसमें कमल ककड़ी आपकी सहायता करेगी। कमल ककड़ी को अपनी डाइट में शामिल करने वाले लोग मोटापे के शिकार नहीं होते हैं। कारण इसके अंदर छिपे फाइबर्स और मेटाबॉलिज्म को फास्ट करने की क्षमता। जिन लोगों का मेटाबॉलिज्म अच्छा होता है, उनमें मोटापा बढ़ने की आशंका न के बराबर होती है। पेट में खाना जाने के बाद जितनी जल्दी एनर्जी में कंवर्ट होता है, गैर जरुरी फैट एकत्रित होने की आशंका उतनी ही कम हो जाती है।
इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार
इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी इस बात पर मुहर लगाते हैं। कमल ककड़ी को रोजमर्रा के खानपान में शामिल करना चाहिए। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। वहीं, मौसमी बीमारियों से लेकर डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों भी हमसे दूर रहती हैं।
घटाए तनाव
कमल ककड़ी के सेवन से हमारा तनाव नियंत्रित रहता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक लोटस रुट्स में विटामिन -बी कॉम्प्लेक्स होता पैराडॉक्सीन कंपाउंड होता है और ब्रेन में न्यूरल रिसेप्टर्स से इंट्रेक्ट करता है। ये नयूरल रिसेप्टर्स तनाव को कम करने का काम करते हैं। सिर दर्द या चिड़चिड़ापन की समस्या से परेशान लोगों को कमल ककड़ी का सेवन जरूर करना चाहिए।