दांतों में दर्द होने के कई कारण हो सकते हैं। कभी दांतों में कीड़े लग जाने की वजह से दर्द होने लगता है, तो कभी मसूढ़ों में कोई तकलीफ दांत दर्द को बढ़ा देते हैं। लेकिन दर्द शुरू हो जाने पर इतनी असहनीय पीड़ा होने लगती है कि कुछ खाने-पीने का भी मन नहीं करता है। दांत में दर्द होने पर लोग तुरंत डेंटिस्ट के पास जाते हैं। हालांकि, ऐसे कई घरेलू उपाय हैं, जिन्हें अपनाने से दांत दर्द में तुरंत आराम मिल सकता है। ऐसे में आज हम आपको इस लेख के माध्यम से दांत दर्द से छुटकारा पाने के लिए 7 घरेलू उपायों के बारे में बताएंगे।
दांतों के दर्द में राहत पहुंचाएंगे ये 7 घरेलू उपाय, जानिए प्रयोग करने का तरीका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नमक- पानी का कुल्ला
इस तरीके के बारे में आपने जरूर सुना होगा और किसी न किसी को करते हुए देखा भी होगा। गुनगुने पानी में नमक डालकर कुल्ला करने से दांत दर्द में राहत मिलता है। इसके साथ ही अगर आपके दांत और मसूढ़े में सूजन है, तो वो भी कम हो जाएगा। इस घरेलू उपाय को अपनाने के लिए एक गिलास पानी गर्म कर लें और उसमें एक या डेढ़ चम्मच नमक डाल लें और उसे अच्छी तरह से मिलाकर कुल्ला करें या फिर माउथवॉश की तरह इस्तेमाल करें।
लहसुन
सेहतमंद गुणों से भरपूर लहसुन दांत दर्द और सूजन को कम करने में भी मददगार है। दांत दर्द की समस्या होने पर लहसुन की कली को लेकर अच्छी तरह से पेस्ट बना लें और प्रभावित हिस्से पर लगाएं। ऐसा करने से आप थोड़ी देर में राहत पा सकते हैं।
लौंग
दांतों के दर्द को दूर करने में लौंग का इस्तेमाल भी काफी फायदेमंद है। इसका इस्तेमाल करने के लिए कॉटन पर थोड़ा सा लौंग का तेल लगा कर प्रभावित हिस्सों पर लगाएं। इसके अलावा एक छोटे गिलास पानी में लौंग के तेल की एक बूंद भी डाल सकते हैं और कुल्ला कर सकते हैं।
सरसो का तेल
एक चम्मच सरसो के तेल में एक चुटकी नमक डालकर दांतों व मसूूढ़ों पर मसाज करें। इससे न सिर्फ दांतों में दर्द से आराम मिलता है बल्कि मसूूढ़े भी मजबूत होंगे।