देश इस साल 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। 26 जनवरी के दिन ही भारत का संविधान अस्तित्व में आया था। गौरतलब है कि भारत का संविधान दुनिया के सबसे बड़े और पुराने लोकतंत्र का संविधान है। भारत के संविधान के भीतर जितनी विविधताएं हैं, वो दुनिया के किसी देश के संविधान में नहीं हैं। भारत का संविधान सबसे बड़ा लिखित संविधान है। इस संविधान को अस्तित्व में आने में पूरे 2 साल 11 महीने और 18 दिन का समय लगा था। 26 जनवरी 1950 को पूरे देश में संविधान को लागू किया गया था। गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देने के लिए लोग एक- दूसरे को शुभकामना संदेश भी भेजते हैं। आप इन आकर्षक वॅालपेपर्स के जरिए भी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं।
Happy Republic Day 2021: इन आकर्षक वॉलपेपर के जरिए दें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
भारत के गणतंत्र का, सारे जग में मान
दशकों से खिल रही, उसकी अद्भुत शान
सब धर्मों को देकर मान, रचा गया इतिहास
इसीलिए हर देशवासी को इसमें है विश्वास
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
ना पूछो जमाने से कि क्या हमारी कहानी है,
हमारी पहचान तो बस इतनी है कि हम सब हिन्दुस्तानी हैं
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
राष्ट्र के लिए मान-सम्मान रहे,
हर एक दिल में हिंदुस्तान रहे,
देश के लिए एक-दो तारीख नहीं,
भारत मां के लिए ही हर सांस रहे।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
वतन हमारा ऐसा की कोई ना छोड़ पाए
रिश्ता हमारा ऐसा की कोई ना तोड़ पाए
दिल एक है एक जान है हमारी
ये हिंदुस्तान शान है हमारी
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।