इस्लाम का पवित्र महीना रमजान की शुरुआत 23 अप्रैल से हो गया है। इस माह में 30वें दिन चांद का दीदार कर ईद का त्योहार मनाया जाएगा। इस्लाम धर्म में आस्था रखने वाले लोगों के लिए रमजान का महीना बहुत ही पाक यानी पवित्र है। इस महीने के शुरुआत से लेकर ईद के त्योहार तक लोगों में अलग उत्साह देखने को मिलता है। रमजान के खास मौके पर लोग उपवास और इबादत के साथ ही अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए रमजान की मुबारकबाद देते हैं। ऐसे में हम भी आपके लिए रमजान विशेष वॉलपेपर लेकर आए हैं, जिनके जरिए आप मुबारकबाद दे सकते हैं।
Happy Ramadan 2020: इन आकर्षक वॉलपेपर के जरिए अपने प्रियजनों को दें रमजान की मुबारकबाद
चांद से रोशन हो रमजान तुम्हारा
इबादत से भर जाए रोजा तुम्हारा
हर नमाज हो कबूल तुम्हारी
बस यही दुआ है खुदा से हमारी
आप सभी को रमजान मुबारक!
ऐ चांद उनको मेरा पैगाम कहना
खुशी का दिन और हंसी की हर शाम कहना
जब वो देखे बाहर आकर तो उनको मेरी तरफ से
मुबारक हो रमजान कहना
खुशियां नसीब हो जन्नत नसीब हो
तू चाहे जिसे वो तेरे करीब हो
कुछ इस तरह हो करम अल्लाह का
मक्का और मदीना की जियारत नसीब हो
आप सभी को रमजान मुबारक!
होठों पे न कभी कोई शिकवा चाहिए,
बस निगाह-ए-करम और दुआ चाहिए,
चांद तारों की तमन्ना नहीं मुझको,
आप रहें सलामत खुदा से यही खैरात चाहिए!
आप सभी को रमजान मुबारक!