भले ही हमें मां की तरह पिता का प्यार नहीं दिखाई देता है, लेकिन पिता ही ऐसा शख्स है, जो हमें दुनिया की अच्छाई और बुराई से अवगत कराता है। बच्चों को जीवन जीने का ढंग अपने पिता के द्वारा ही मिलता है। पिता की अहमियत और उनके प्रति प्यार दिखाने के लिए जून महीने के तीसरे रविवार को फादर्स डे के तौर पर मनाया जाता है। इस साल यह खास दिवस 21 जून को यानी आज मनाया जाएगा। इस साल फादर्स डे के साथ ही योगा डे और म्यूजिक डे भी मनाया जाएगा। एक इंसान के जीवन में उसके पिता का बहुत बड़ा योगदान होता है। पिता को स्पेशल फील करवाने के लिए कई लोग इस खास दिवस पर फादर्स डे स्पेशल वॉलपेपर से विश करते हैं। ऐसे में हम भी आज आपके लिए फादर्स डे स्पेशल वॉलपेपर लेकर आए हैं। आप इन वॉलपेपर से फादर्स डे की शुभकामनाएं दे सकते हैं।
Happy Fathers Day 2020: इन आकर्षक वॉलपेपर से दें फादर्स डे की शुभकामनाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने पापा को आज मैं क्या उपहार दूं?
तोहफे में फूल दूं या गुलाबो का हार दूं?
मेरी जिंदगी में जो है सबसे प्यारा....
उस पर तो मैं अपनी जिंदगी ही वार दूं।
हैप्पी फादर्स डे
मेरी पहचान से आप से पापा…
क्या कहूं आप मेरे लिय क्या हो पापा…
रहने को है पैरों के नीचे यह जमीन…
पर मेरे लिए तो मेरा आसमान आप हो पापा।
हैप्पी फादर्स डे
धरती सा धीरज और आसमान सी ऊंचाई है
जिंदगी को तरस के खुदा ने यह तस्वीर बनाई है,
हर दुख वो बच्चों का खुद पर सह लेते हैं,
उस खुदा की जीवित प्रतिमा को हम पिता कहते हैं।
हैप्पी फादर्स डे
आज भी याद आते हैं बचपन के वो दिन...
जब उंगली मेरी पकड़कर आप ने चलना सिखाया।
इस तरह जिंदगी में चलना सिखाया...
जिंदगी की हर कसौटी पर आपको अपने करीब पाया।
हैप्पी फादर्स डे