हर किसी के जीवन में पिता का अहम स्थान होता है। पिता का साया जबतक हमारे सिर पर होता है, उनकी प्रेरणा और आशीर्वाद से हम बहुत कुछ कर पाने में सक्षम होते हैं। बच्चों के पालन-पोषण और शिक्षा से लेकर करियर बनाने के लिए एक पिता सब कुछ करने को तैयार होते हैं। इस बार 21 जून को फादर्स डे है और ऐसे में पिता के दिन को खास बनाने के लिए आप बहुत कुछ कर सकते हैं। आपलोगों में से बहुत से लोग सोच रहे होंगे कि पिता को इस बार क्या तोहफा दिया जाए। यह तय करने में हम आपकी मदद करते हैं कि इस बार पिता को ऐसा क्या दें कि उन्हें खुशी और गर्व की अनुभूति हो।
{"_id":"5eea71f48ebc3e42bd4d9838","slug":"fathers-day-gift-2020-ideas-for-son-and-daughter-what-should-i-do-for-my-father-to-make-him-happy-and-proud","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Father's Day Gifts: इस फादर्स डे अपने पिता को दें ये आकर्षक तोहफे, लगाएं उनकी खुशी में चार चांद","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Father's Day Gifts: इस फादर्स डे अपने पिता को दें ये आकर्षक तोहफे, लगाएं उनकी खुशी में चार चांद
Sun, 21 Jun 2020 08:08 AM IST
निलेश कुमार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Sun, 21 Jun 2020 08:08 AM IST
विज्ञापन
Father's Day Gifts 2020
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल फोन
- फोटो : पेक्सेल्स
मोबाइल फोन
- क्या आपके पिता के पास अभी भी कोई साधारण सा मोबाइल फोन है? या फिर उनका स्मार्टफोन बहुत पुराना हो चुका है? ऐसे में आप अपने पिता को मोबाइल फोन गिफ्ट कर सकते हैं। बाजार में या फिर ऑनलाइन शॉपिंग साइट से आप उनके लिए कोई अच्छा सा मोबाइल फोन ऑर्डर कर सकते हैं। अगर पिता के पास पहले से ही अच्छा स्मार्टफोन है तो आप उन्हें ईयरफोन भी गिफ्ट कर सकते हैं।
Watch
- फोटो : Amar Ujala
घड़ी
- पुरुषों को घड़ी बहुत पसंद होती है। क्या आपके पिता की कलाई घड़ी बिन सूनी है या फिर उनके पास बहुत पुरानी घड़ी है? इस फादर्स डे अपने बजट के हिसाब से आप घड़ी खरीद कर उन्हें गिफ्ट कर सकते हैं। आपके पापा ये गिफ्ट देखकर काफी खुश हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Perfume
- फोटो : social media
शेविंग किट, परफ्यूम वगैरह
- इस फादर्स डे आप अपने पिता को शेविंग किट भी गिफ्ट कर सकते हैं। इसके अलावा परफ्यूम भी एक अच्छा विकल्प है। अगर आपको अपने पिता की पसंद पता है तब तो और अच्छी बात है। आप उनकी पसंद की परफ्यूम खरीद कर दे सकते हैं।
विज्ञापन
Smart Shirt
- फोटो : Snapdeal
कपड़े
- अगर आपके पिता को रेडीमेड कपड़े पसंद हों, तो यह आपके लिए एक बढ़िया मौका है। आप उनके कपड़े की साइज देख लें और फिर खरीद लाएं उनके लिए एक शानदार सेट। अगर पापा फैंसी कपड़े पहनना पसंद करते हैं, तो उन्हें टीशर्ट और शार्ट भी दे सकते हैं। गर्मी का मौसम है तो आप उन्हें कॉटन का कुर्ता भी गिफ्ट कर सकते हैं।