फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Healthy Vegetables: कचरा समझ कर फेंक देते हैं जिन सब्जियों के पत्ते, वो हैं सेहत का खजाना

Tue, 21 Jan 2025 09:38 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 21 Jan 2025 09:38 AM IST
सार

स्वस्थ रहने के लिए सबसे जरूरी है पौष्टिक आहार का सेवन। ठंड का मौसम विशेष रूप से बहुत से पोषक तत्वों के सेवन के लिए उपयुक्त होता है, जो आपको हरी पत्तेदार सब्जियों के साथ-साथ अन्य सब्जियों के पत्तों से भी मिल सकता है।

विज्ञापन
Green Vegetables leaves health benefits in hindi For Healthy Heart To Brain
सब्जियों के पत्ते पोषक तत्वों से भरपूर - फोटो : istock

Vegetables leaves health benefits in hindi: जाड़े का मौसम हरी सब्जियों के इठलाने का होता है। इस समय पालक हो या मेथी, बाजार से लेकर घर के रसोई घर में अपनी हरियाली की आभा बिखेरती है। सर्दी के मौसम को हरी सब्जियों का मौसम भी कहा जा सकता है, क्योंकि इस समय कई प्रकार की ताजगी से भरपूर हरी पत्तेदार सब्जियां मिलती हैं, जैसे- पालक, मूली, सरा, मेथी, सरसों, बथुआ और कोलार्ड ग्रीन्स। इन सभी के पत्ते जहां खाने में स्वादिष्ट होते हैं, वहीं शरीर के लिए अत्यंत फायदेमंद भी होते हैं। इनमें फैट, कार्बोहाइड्रेटस, आयरन और कैल्शियम जैसे तत्वों की भरपूर मात्रा होती है।



हालांकि ये सभी पोषक तत्व आप हर मौसम में प्राप्त कर सकती हैं। अब आप कहेंगी कि मूली, मेथी, बथुआ तो केवल सर्दियों में मिलते हैं। हां यह सच है, लेकिन आप शलजम, चुकंदर, गोभी और सोया जैसी अधिकांश सब्जियों को काटते या साफ करते समय उनके जिन पत्तों को अनुपयोगी समझकर फेंक देती हैं, वे बेहद उपयोगी होते हैं। ये पत्ते सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। इन पत्तों में माइक्रोन्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो कि शरीर के लिए बहुत लाभदायक हैं। इन पत्तों की खास बात यह है कि ये दिल की बीमारियों के खतरे को कम करते हैं, साथ ही पेट, लिवर और किडनी की समस्याओं से बचाव में मददगार होते हैं।

वैसे आज के समय में 12 महीने हर तरह की सब्जियां मिल जाती हैं तो केवल सर्दी के मौसम पर निर्भर क्यों रहना? आप तरह-तरह की सब्जियों के पत्तों को हर मौसम में सलाद, सैंडविच, सूप या जूस के रूप में अपने भोजन का हिस्सा बना सकती हैं, जो आपको सेहतमंद रहने में मदद करेंगे।

Green Vegetables leaves health benefits in hindi For Healthy Heart To Brain
चुकंदर के पत्तों के फायदे - फोटो : Freepik

चुकंदर-शलजम : हड्डियों की मजबूती

बाजार में अक्सर चुकंदर और शलजम पत्तों समेत बेचे जाते हैं, लेकिन आपकी तरह ही अन्य महिलाएं भी इसे बेकार समझकर फेंक देती हैं। चुकंदर और शलजम के पत्ते विटामिन और आयरन जैसे कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। साथ ही इनमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है और वसा कम होता है, जिस वजह से ये अधिक पौष्टिक होते हैं। इनके सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं, एनीमिया जैसी बीमारी का खतरा कम होता है, इम्यूनिटी बूस्ट होती है और ये स्किन को हेल्दी रखने में भी मदद करते हैं।

साथ ही ये पत्ते विशेषकर शलजम के पत्ते विटामिन ए, बी और सी के अच्छे स्रोत हैं। ये फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होते हैं। इन पत्तों के सेवन से कोलेस्ट्रॉल कम होता है। ये आंखों और पेट के लिए फायदेमंद होते हैं और जोड़ों के दर्द को कम करते हैं। इनका इस्तेमाल आप सलाद, सैंडविच के साथ-साथ चटनी और सब्जी बनाकर भी कर सकती हैं।

Green Vegetables leaves health benefits in hindi For Healthy Heart To Brain
अरबी के पत्ते - फोटो : instagram

अरबी : एनीमिया से राहत

अरबी के पत्ते न सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इनमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो आपको कई बीमारियों से बचाते हैं। इन पत्तों में विटामिन बी, सी, कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, डाइटरी फाइबर और एंटी-ऑक्सिडेंट मौजूद होते हैं, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। ये आंखों के स्वास्थ्य, कोलेस्ट्रॉल, हृदय स्वास्थ्य, उच्च रक्तचाप, पाचन तंत्र और एनीमिया से पीड़ित लोगों के लिए विशेष रूप से लाभकारी होते हैं। भारतीय परिवारों में अरबी के पत्तों की सब्जी, साग और पकौड़े बनाए जाते हैं, जो कि बहुत स्वादिष्ट भी होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Green Vegetables leaves health benefits in hindi For Healthy Heart To Brain
पत्तागोभी - फोटो : freepik.com

पत्तागोभी : सूजन करे कम

पत्तागोभी में भरपूर मात्रा में विटामिन, मिनरल्स, फाइटोन्यूट्रिएंट्स होते हैं। साथ ही यह कम कैलोरी और हाई फाइबर वाली सब्जी है। यह पाचन क्रिया को बढ़ावा देने के साथ कब्ज की समस्या को कम करती है, कैंसर से बचाव करने के साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है। फाइबर की भरमार वजन कम रखने और आंखों की रोशनी बढ़ाने में सहायक है। इसके अलावा पेट में अल्सर से राहत और ब्रेस्ट में होने वाले दर्द को कम करने के लिए इसके पत्ते सहायक होते हैं। ये डायबिटीज, हृदय स्वास्थ्य और इन्फ्लेमेशन (सूजन) से जुड़ी समस्याओं को भी कम करने में मदद करते हैं।

विज्ञापन
Green Vegetables leaves health benefits in hindi For Healthy Heart To Brain
सोया मेथी - फोटो : instagram

सोया : सुंदर, स्वस्थ त्वचा

सोया के पत्ते केवल स्वाद और खुशबू में ही बेहतरीन नहीं होते, बल्कि ये विटामिन ए, सी, आयरन, कैल्शियम, मैंगनीज और फाइबर जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। ये आपकी त्वचा को सुंदर और स्वस्थ बनाए रखते हैं, प्रतिरक्षा कार्यों को बढ़ावा देते हैं और पाचन संबंधी परेशानियों का इलाज करते हैं। सोया के पत्तों का उपयोग विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाने में किया जा सकता है, जैसे- पराठा, साग, सब्जी, चटपटी चाट और सूप, जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं। सोया के पत्तों का किसी भी रूप में किया गया सेवन हड्डियों को मजबूत बनाता है, श्वसन संक्रमण से राहत दिलाता है और नींद की समस्याओं को दूर करता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed