{"_id":"5a43332b4f1c1b96698bb5d2","slug":"five-style-of-salman-khan-in-bollywood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक्टिंग से ज्यादा अपनी इन 5 अदाओं के लिए फेमस हैं सलमान, कई एक्टर करते हैं कॉपी","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
एक्टिंग से ज्यादा अपनी इन 5 अदाओं के लिए फेमस हैं सलमान, कई एक्टर करते हैं कॉपी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
Updated Wed, 27 Dec 2017 11:28 AM IST
विज्ञापन
सलमान खान अपने अभिनय से ज्यादा अपनी अदाओं के लिए जाने जाते हैं। आज वो अपना 52वां बर्थ डे सेलिब्रेट कर रहे हैं। आइए जानते हैँ कि उनकी क्या अदाएं हैं। एक कार्यक्रम में आमिर खान ने कहा था कि मुझे फिल्में चलाने के लिए अभिनय करना पड़ता है, फिल्म की कहानी और डायरेक्शन देखना पड़ता है। सलमान के साथ ऐसा नहीं है। सलमान की अदाएं ही फिल्म चलाने के लिए काफी हैं।
Trending Videos
*बॉलीवुड में डांसर तो बहुत हैं लेकिन सलमान खान का डांस हमेशा कॉपी किया जाता है। फिर वह चाहे 'डिंग चिका' का डांस हो या फिर 'तौलिया डांस'। सभी डांस खूब लोकप्रिय हुए।
*सलमान खान के चश्मे टांगने का स्टाईल उन्हें दूसरे कलाकारों से अलग करता है। सलमान के पहले किसी भी कलाकार ने धूम के चश्मे को पीठ पर नहीं लटकाया। सलमान ने यह चलन शुरू किया और देखते ही देखते यह हिट भी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
*सलमान खान का बेल्ट हिलाना भी उनकी एक अदा है। 'दबंग' फिल्म से शुरु हुआ यह स्टाईल कई कलाकार दोहरा चुके हैं लेकिन कोई भी सलमान जैसा इफेक्ट नहीं छोड़ पाया है।
विज्ञापन
*हर फिल्म में नए तरीके की हेयर स्टाईल भी सलमान की अदा है। फिर वह चाहे उनके छोटे बाल हों या फिर 'तेरे नाम' फिल्म के लिए बढ़ाए गए लंबे बाल। तेरे नाम का स्टाईल तो इतना हिट हुआ कि आज भी कस्बों में यह स्टाईल देखने को मिल जाता है।