फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत के ये पांच किले हैं देश की शान, इतिहास है इनका बेहद ही खास

Fri, 12 Feb 2021 12:10 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 12 Feb 2021 12:10 PM IST
विज्ञापन
Five amazing and historical forts of india
मेहरानगढ़ किला - फोटो : iStock

भारत प्राचीन किलों और स्मारकों का देश है, जो आज इतिहास की रोचक कहानियां बयां करते हैं। राजस्थान और महाराष्ट्र दो ऐसे राज्य हैं, जहां सबसे अधिक किले हैं। आज हम ऐसे ही भारत के कुछ आलीशान और एतिहासिक किलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो देश की शान हैं। इसमें पहला है, राजस्थान के जोधपुर शहर में स्थित मेहरानगढ़ किला। यह 500 साल से भी ज्यादा पुराना और काफी बड़ा है। यह विशालकाय किला 125 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और आठ द्वारों व अनगिनत बुर्जों से युक्त है। यह किला 10 किलोमीटर लंबी ऊंची दीवार से घिरा है। यह भारत के प्राचीनतम किलों में से एक है और भारत के समृद्धशाली अतीत का प्रतीक है। कहते हैं कि जोधपुर के संस्थापक राव जोधा ने पहाड़ी पर इस किले की नींव डाली थी, जिसे महाराज जसवंत सिंह ने पूरा किया था। 

Five amazing and historical forts of india
आगरा का किला - फोटो : Pixabay

आगरा का किला 

  • उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित इस किले को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है। यह भारत का सबसे महत्वपूर्ण किला है, जहां कई मुगल सम्राट रहते थे और यहीं से पूरे भारत पर शासन किया करते थे। कहते हैं कि इस किले के निर्माण में 14 लाख 44 हजार कारीगर और मजदूरों ने आठ साल तक लगातार मेहनत की थी, तब जाकर वर्ष 1573 में यह बन कर तैयार हुआ था। 
Five amazing and historical forts of india
चित्तौड़गढ़ का किला - फोटो : iStock

चित्तौड़गढ़ का किला 

  • यह भारत का सबसे विशाल किला है, जो राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में स्थित है। यह एक विश्व विरासत स्थल है। इसे साल 2013 में यूनेस्को विश्व विरासत स्थल घोषित किया गया था। 700 एकड़ में फैला यह किला 500 फुट की ऊंचाई पर बना है। इतिहासकारों के मुताबिक, इस किले का निर्माण मौर्यवंशीय राजा चित्रांगद मौर्या ने सातवीं शताब्दी में करवाया था। हालांकि कुछ लोगों का यह भी कहना है कि महाभारत के भीम ने इस किले को करीब 5,000 साल पहले बनवाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Five amazing and historical forts of india
सोनार का किला - फोटो : iStock

सोनार का किला 

  • राजस्थान के जैसलमेर में स्थित इस किले को 'गोल्डन फोर्ट' भी कहते हैं। इसकी वजह ये है कि इस किले पर जैसे ही सुबह सूरज की किरणें पड़ती हैं, यह सोने की तरह चमक उठता है। इसके अलावा चूंकि यह किला रेगिस्तान के बीच में है, इसलिए इसे 'रेगिस्तान का दुर्ग' भी कहा जाता है।  यह दुनिया के सबसे बड़े किलों में से एक है, जो 250 फुट ऊंचा है और 30 फुट ऊंची दीवारों से घिरा हुआ है। कहते हैं कि 1156 ईस्वी में भाटी राजपूत शासक जैसल ने इस किले को जैसलमेर में एक ताज की तरह बनवाया था। 
विज्ञापन
Five amazing and historical forts of india
कुंभलगढ़ का किला - फोटो : iStock

कुंभलगढ़ का किला 

  • राजस्थान के राजसमंद जिले में स्थित इस किले का निर्माण महाराणा कुम्भा ने वर्ष 1459 में करवाया था।  इस किले को 'अजयगढ़' भी कहा जाता था, क्योंकि इसपर विजय प्राप्त करना बड़ा ही मुश्किल था। इस किले की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसकी दीवार चीन की दीवार के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी दीवार है, जो 36 किलोमीटर लंबी है। इस किले की एक और विशेषता ये है कि किले के अंदर 350 से भी ज्यादा मंदिर हैं, जिनमें से कुछ प्राचीन जैन मंदिर हैं तो कुछ हिंदू मंदिर। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed