फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Alert: गुजरात में सामने आया इस खतरनाक रोग का मामला, रोगियों को लकवा मारने का भी रहता है खतरा

Sat, 09 Nov 2024 12:37 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 09 Nov 2024 12:37 PM IST
सार

  • गांधीनगर में एक 70 वर्षीय व्यक्ति को जीका वायरस का संक्रमण हुआ है।
  • जीका का संक्रमण गंभीर स्वास्थ्य जटिलताओं का कारण बन सकता है।
  • स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सभी लोगों को इस संक्रामक रोग से बचाव करते रहने की अपील की है।

विज्ञापन
Zika virus cases report in gujrat know What is Zika virus know its symptoms and complications
जीका संक्रमण के मामले - फोटो : Freepik.com

गुजरात इन दिनों मच्छरजनित रोग जीका की चपेट में हैं। गांधीनगर में जीका वायरस का एक नया मामला सामने आया है। अधिकारियों ने बताया कि एक 70 वर्षीय व्यक्ति को जीका वायरस का संक्रमण हुआ। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, हालांकि ठीक हो जाने के बाद अब उसे छुट्टी दे दी गई है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रोगी को पहले सर्दी, बुखार और जोड़ों में दर्द की शिकायत थी, जिसके बाद जांच में उसे जीका से संक्रमित पाया गया। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) को भेजे गए सैंपल में उसमें जीका के संक्रमण की पुष्टि की गई। 



एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य अधिकारियों ने उस क्षेत्र का दौरा किया जहां व्यक्ति रहता है और निगरानी व ट्रैकिंग के तहत लोगों का परीक्षण भी किया गया है। इससे पहले जुलाई में पुणे में भी जीका वायरस के कारण संक्रमण के मामले बढ़ते हुए देखे गए थे।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सभी लोगों को इस संक्रामक रोग से बचाव करते रहने की अपील की है। जीका का संक्रमण गंभीर स्वास्थ्य जटिलताओं का कारण बन सकता है, इससे मौत का भी खतरा रहता है।

Zika virus cases report in gujrat know What is Zika virus know its symptoms and complications
जीका कैसे फैलता है? - फोटो : Freepik.com

जीका का संक्रमण

जीका बुखार एडीज एजिप्टी और एडीज एल्बोपिक्टस नामक मच्छर के काटने से होता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, ज्यादातर लोगों में इसके लक्षण काफी हल्के स्तर के होते हैं इसलिए पता ही नहीं चल पाता कि उन्हें संक्रमण हो गया है। हालांकि संक्रमण की कुछ स्थितियां गंभीर हो सकती हैं। इसका सबसे ज्यादा खतरा गर्भवती महिलाओं में देखा जाता है। अगर कोई गर्भवती जीका वायरस से संक्रमित हो जाती है, तो ये वायरस भ्रूण के मस्तिष्क के विकास को प्रभावित कर सकता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, जीका गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत खतरनाक है। अधिकांश वयस्कों और बच्चों में इसके लक्षण काफी हल्के स्तर के देखे जाते रहे हैं।

Zika virus cases report in gujrat know What is Zika virus know its symptoms and complications
जीका के लक्षण क्या हैं? - फोटो : Freepik.com

संक्रमण में कैसे होते हैं लक्षण?

जीका संक्रमण के लक्षण शुरुआत में फ्लू की तरह ही होते हैं। जीका से पीड़ित केवल पांच में से एक व्यक्ति में ही लक्षण दिखाई देते हैं। संक्रमण की स्थिति में आमतौर पर बुखार, सिरदर्द, जोड़ों में दर्द के साथ पिंक आइज (कंजंक्टिवाइटिस) जैसी समस्या होने का खतरा रहता है। संक्रमण के बढ़ने की स्थिति में त्वचा पर लाल रंग के धब्बे या उभार हो सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Zika virus cases report in gujrat know What is Zika virus know its symptoms and complications
मच्छरों से होने वाली बीमारियां - फोटो : Freepik.com

क्या एक से दूसरे व्यक्ति में फैलता है ये संक्रमण?

मच्छरजनित अन्य रोग जैसे डेंगू और चिकनगुनिया के विपरीत जीका का संक्रमण एक से दूसरे व्यक्ति में भी होने का खतरा देखा जाता रहा है। अध्ययनों से पता चलता है कि लक्षणों के शुरू होने के छह सप्ताह बाद भी अगर आप संक्रमित व्यक्ति के साथ संभोग करते हैं तो इस वायरस से संक्रमित हो सकते हैं। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ संक्रमण वाले क्षेत्रों में सुरक्षित सेक्स के तरीके जैसे कंडोम के इस्तेमाल की अपील करते हैं।

कुछ रिपोर्ट्स से पता चलता है कि संक्रमित व्यक्ति के ब्लड ट्रांसफ्यूजन के माध्यम से भी इसका संक्रमण दूसरे लोगों को हो सकता है। हालांकि संक्रमण का सबसे प्रमुख कारण मच्छर काटना ही है।

विज्ञापन
Zika virus cases report in gujrat know What is Zika virus know its symptoms and complications
जीका के कारण हो सकती है हाथों-पैरों में कमजोरी - फोटो : Adobe Stock

जीका के कारण हो सकती है गंभीर बीमारी

जीका से पीड़ित कुछ लोगों (लगभग 10,000 में से 2) में गुइलेन-बैरे सिंड्रोम के मामले भी देखे गए हैं। ये एक ऑटोइम्यून बीमारी है जो कमजोरी या लकवा जैसे लक्षणों का कारण बन सकती है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, जीका के लक्षणों की समय पर पहचान और डॉक्टरी मदद लेना जरूरी है। इससे बचाव के लिए प्रयास करना सबसे आवश्यक है। जिन जगहों पर जीका का संक्रमण फैल रहा है वहां जाने से बचना चाहिए। गंर्भवती महिलाओं को सबसे ज्यादा एहतियात बरतने की सलाह दी जाती है।




-------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed