फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Flaxseed: गठिया और सूजन की दिक्कतों में बहुत लाभकारी हैं ये छोटे बीज, जरूर करिए आहार में शामिल

Sat, 09 Nov 2024 09:51 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 09 Nov 2024 09:51 AM IST
विज्ञापन
Health Benefits of Flaxseed know alsi ke beej ke fayde in hindi
अलसी के बीज - फोटो : freepik.com

शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए कुछ प्रकार के नट्स और सीड्स को बहुत फायदेमंद माना जाता है। चिया सीड्स, फ्लैक्स सीड्स, कद्दू के बीज खाने से होने वाले फायदों के बारे में खूब चर्चा होती रही है। इस लेख में हम अलसी के बीज और इसके तेल से होने वाले फायदों के बारे में जानेंगे। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आहार में अलसी के बीजों को शामिल करना आपको कई प्रकार की बीमारियों से बचाने वाला हो सकता है। 



अलसी के बीजों के अनेक फायदे होने के साथ-साथ इसका तेल भी औषधीय गुणों से भरपूर होता है। प्रतिदिन अलसी के तेल का सेवन करने से कब्ज और दिल से जुड़ी समस्याओं से निजात मिल सकती है। हृदय स्वास्थ्य को लेकर किए गए अध्ययनों में पाया गया है कि रोजाना इन सीड्स का सेवन करके कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर के जोखिमों को कम कर सकते हैं, जिसे हृदय रोगों का प्रमुख कारक माना जाता है।

आइए अलसी के बीज के फायदे जानते हैं।

Health Benefits of Flaxseed know alsi ke beej ke fayde in hindi
फ्लैक्स सीड्स (अलसी के बीज) - फोटो : Freepik.com

अलसी के बीज के फायदे
 

अलसी के बीज प्रोटीन, फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं, इन सभी पोषक तत्वों की हमें नियमित रूप से जरूरत होती है। अध्ययनों से पता चलता है कि कुछ प्रकार के कैंसर के जोखिम को कम करने, वजन को कंट्रोल बनाए रखने और कोलेस्ट्रॉल और रक्तचाप जैसी दिक्कतों को कम करने में इन बीज के सेवन से लाभ पाया जा सकता है।
 

अलसी में थायमिन की मात्रा होती है, जो विटामिन-बी का एक प्रकार है। ये मेटाबॉलिज्म के साथ-साथ कोशिकाओं के कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अलसी कॉपर का भी अच्छा स्रोत माना जाता है, जो मस्तिष्क के विकास, प्रतिरक्षा प्रणाली को ठीक रखने के लिए जरूरी है।

Health Benefits of Flaxseed know alsi ke beej ke fayde in hindi
हड्डियों की समस्या - फोटो : Freepik.com

अलसी के तेल से सूजन में मिलती है राहत

अलसी के तेल में अल्फा लिनोलेनिक एसिड भरपूर मात्रा में पाई जाती है, जिसे सूजन को कम करने के लिए जाना जाता है। अल्फा-लिनोलेनिक एसिड को शरीर ओमेगा-3 फैटी एसिड में बदल देता है। यह यौगिक एंटी-इंफ्लामेटरी गुणों के लिए जाना जाता है। 

इस तेल में कई अन्य यौगिक जैसे कि ओलिक एसिड, लिग्नांस और पेप्टाइड्स भी पाए जाते हैं, जो वजन को नियंत्रित करने, रक्तचाप को कम करने और पाचन को ठीक बनाए रखने में भी मदद करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Health Benefits of Flaxseed know alsi ke beej ke fayde in hindi
खान-पान में करें सुधार - फोटो : Freepik.com

क्या कहते हैं विशेषज्ञ

आहार विशेषज्ञ अंशु चौहान के मुताबिक अलसी के बीज और इसका तेल कई मामलों में सेहत के लिए लाभकारी है। विशेषतौर पर जिन लोगों को सूजन से संबंधित समस्या जैसे गठिया है उन्हें विशेष लाभ मिल सकता है। हालांकि इसके अधिक सेवन से दस्त और एलर्जी हो सकती है, इसलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें। गर्भावस्था और दुग्धपान कराने वाली माताओं को इसका सेवन बिना डॉक्टरी सलाह के नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन
Health Benefits of Flaxseed know alsi ke beej ke fayde in hindi
वजन कैसे कम करें? - फोटो : Freepik.com

वजन घटाना चाहते हैं तो भी इससे मिल सकता है लाभ

कई अध्ययनों से पता चलता है कि अलसी के बीज और इसके तेल का सेवन वजन को कंट्रोल रखने में सहायक है। एक अध्ययन में पाया गया कि फ्लैक्स में घुलनशील फाइबर की मात्रा होती है जो लंबे समय तक पेट को भरा रखने और ज्यादा खाने से बचाने में सहायक है। घुलनशील फाइबर पाचन को धीमा कर देता है और परिपूर्णता की भावना को बढ़ाता है। यदि आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो अलसी के बीज का सेवन फायदेमंद हो सकता है।



-------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed