फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: आसानी से फैट बर्न करने के लिए डाइट में शामिल कर सकते हैं ये चार चीजें, वजन कम करने में होगा लाभ

Sat, 06 Sep 2025 06:33 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Sat, 06 Sep 2025 06:33 PM IST
सार

आज के समय में बहुत से लोग हमारे देश में मोटापे की समस्या से परेशान हैं। जो लोग वजन करने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें अपनी डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल करना चाहिए। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
You can include these four things in your diet to burn fat easily, your weight may reduce
वेट लॉस - फोटो : Freepik.com
loader

Foods that Increase Metabolism: आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में बहुत से लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं। वजन कम करने के लिए डाइट और एक्सरसाइज दोनों का सही तालमेल होना बहुत जरूरी है। लेकिन कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ और ड्रिंक्स भी हैं जो आपके मेटाबॉलिज्म (चयापचय) को बढ़ाकर फैट बर्न करने में मदद कर सकते हैं। ये चीजें शरीर में गर्मी पैदा करके कैलोरी बर्न करने की प्रक्रिया को तेज करती हैं। 

अगर आप भी अपना वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो अपनी डेली डाइट में कुछ चीजों को शामिल कर सकते हैं। लेकिन सिर्फ इन पर निर्भर रहना काफी नहीं है। इसके साथ नियमित व्यायाम और संतुलित आहार बहुत जरूरी है। आइए इस लेख में ऐसी चार चीजों के बारे में जानते हैं जिन्हें आप अपनी डाइट में शामिल करके आसानी से फैट बर्न कर सकते हैं और अपने वजन को नियंत्रित कर सकते हैं।

You can include these four things in your diet to burn fat easily, your weight may reduce
green tea new - फोटो : Freepik

ग्रीन टी
ग्रीन टी को फैट बर्निंग के लिए सबसे लोकप्रिय ड्रिंक माना जाता है। इसमें कैफीन और कैटेचिन नामक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। ये दोनों तत्व मिलकर मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं और शरीर की फैट बर्न की क्षमता को बढ़ाते हैं। रोजाना 2-3 कप ग्रीन टी पीने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है।


ये भी पढ़ें- Heart Attack: दिन के किस समय हार्ट अटैक का होता है सबसे ज्यादा खतरा? हृदय रोग विशेषज्ञ ने दी इसकी जानकारी
You can include these four things in your diet to burn fat easily, your weight may reduce
coffee - फोटो : Adobe stock

कॉफी
कॉफी में मौजूद कैफीन शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और फैट सेल्स को ऊर्जा में बदलने की प्रक्रिया को तेज करता है। यह एक नेचुरल उत्तेजक के रूप में काम करता है, जिससे आप वर्कआउट के दौरान ज्यादा कैलोरी बर्न कर सकते हैं। ब्लैक कॉफी पीना ज्यादा फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें कैलोरी ना के बराबर  होती है।


ये भी पढ़ें- Infertility: महिलाओं में क्यों बढ़ती जा रही है इनफर्टिलिटी की समस्या? डॉक्टर ने दिए चार सुझाव
विज्ञापन
विज्ञापन
You can include these four things in your diet to burn fat easily, your weight may reduce
मेथी - फोटो : Freepik.com

मेथी का पानी
मेथी का पानी वजन घटाने के लिए एक बेहतरीन घरेलू उपाय है। मेथी के दानों में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो भूख को कम करता है और पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। यह मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाता है और शरीर की फैट बर्न की प्रक्रिया को तेज करता है। रोज सुबह खाली पेट मेथी का पानी पीने से भी वजन कम करने में मदद मिल सकती है।

विज्ञापन
You can include these four things in your diet to burn fat easily, your weight may reduce
सेब - फोटो : Freepik.com
सेब का सिरका
सेब का सिरका फैट बर्न करने के लिए एक प्रभावी घरेलू उपाय है। इसमें एसिटिक एसिड होता है, जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और भूख को नियंत्रित करता है। एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच सेब का सिरका मिलाकर सुबह खाली पेट पीने से वजन कम करने में मदद मिल सकती है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed