फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender 2021: यह था साल का सबसे मनहूस महीना, वो मंजर याद करके रो देंगे आप

Fri, 31 Dec 2021 10:26 AM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 31 Dec 2021 10:26 AM IST
विज्ञापन
Year Ender 2021 May Month Was most Worst Month Of The Year Due To Covid-19
भारत में कोरोना वायरस का कहर - फोटो : PTI

साल 2021 का अंत होने वाला है। नया साल नई उम्मीदें और नई आशाएं लेकर आए, इसी उम्मीद में लोग साल 2022 का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अगर इस बीते हुए साल को पीछे मुड़कर देखें और इस साल से जुड़ी यादों के बारे में सोचें तो साल 2021 हमें कुछ खट्टी मीठी यादें देकर गया। साल 2021 में कुछ अच्छा हुआ तो कुछ बहुत बुरा। हालांकि एक बात जिसने साल 2021 में लोगों को डराकर रखा, वह है कोरोना वायरस का खौफ। इस साल भारत ने 100 करोड़ से ज्यादा का वैक्सीनेशन डोज पूरा किया। कोरोना पर काफी हद तक नियंत्रण पाने का भी प्रयास किया लेकिन पूरे साल में एक महीना ऐसा था, जब कोरोना से शायद हर किसी को रुला दिया। इस भयानक संक्रमण की चपेट में आने वाले रोगी, उनके परिजन तो परेशान हुए ही, साथ ही जिस तरह का दृश्य सामने आया, उसे देख हर कोई परेशान हुआ। पूरे साल का सबसे मनहूस महीना रहा मई का महीना। मई में भारत कोरोना केस के मामले में पीक पर रहा। चलिए जानते हैं मई क्यों रहा साल का सबसे मनहूस महीना।

Year Ender 2021 May Month Was most Worst Month Of The Year Due To Covid-19
भारत में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

मई 2021 में कोरोना संक्रमण के मामले

कोरोना के नए मामलों और मौतों के आंकड़ों ने मई महीने में पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। मई 2021 में कोरोना वायरस से संक्रमित नए मामलों के बारे में बात करें तो उस समय देश में एक महीने में कोरोना के 90.3 लाख नए केस दर्ज किए गए थे। हालांकि मई के आखिरी दिनों में कुछ राहत मिली लेकिन पूरे साल की तुलना में यह कोरोना का सबसे अधिक आंकड़ा रहा।

Year Ender 2021 May Month Was most Worst Month Of The Year Due To Covid-19
कोरोना का कहर - फोटो : पीटीआई

मई 2021 में कोरोना से हुई मौतों का आंकड़ा 

भारत के लिए मई 2021 किसी बुरे सपने से कम नहीं था। इस महीने में कोरोना की चपेट में आकर करीब एक लाख बीस हजार लोगों की मौत हुई। हालात ये रहे कि कई शहरों में श्मशान घाटों और कब्रिस्तानों में जगह तक नहीं मिली। श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के लिए लंबी लंबी लाइनें देखने को मिली। कुछ जगहों पर प्रशासन को श्मशान घाटों को टीन शेड से कवर करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Year Ender 2021 May Month Was most Worst Month Of The Year Due To Covid-19
देश में कोरोना की लहर - फोटो : ANI

मई 2021 में भारत की विश्व में स्थिति

भारत मई 2021 में दुनिया के तमाम देशों के मुकाबले कोविड मौतों और नए संक्रमित मरीजों के मामले में टाॅप पर रहा। 

विज्ञापन
Year Ender 2021 May Month Was most Worst Month Of The Year Due To Covid-19
ऑक्सीजन - फोटो : amar ujala
मई 2021 में बढ़ी ऑक्सीजन की मांग

इस साल भारत ने ऑक्सीजन की किल्लत को झेला। भारत में ऑक्सीजन की मांग बढ़ी। ऑक्सीजन की पूर्ति के लिए केंद्र से लेकर राज्य सरकारों तक ने बड़े कदम उठाए। ऑक्सीजन की पूर्ति को लेकर आम लोग सेंटर के सामने लंबी लंबी लाइनों पर खड़े मिले। वहीं अस्पतालों में ऑक्सीजन सप्लाई की आपूर्ति पर मुसीबत आ गई, लेकिन महीने का अंत होते होते सरकार, प्रशासन और अस्पतालों ने मिल कर इस संकट से भी निजात पा लिया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed