फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender 2021: कोविड-19 ही नहीं, 2021 में इन बीमारियों ने भी लोगों की बढ़ा दी थीं मुश्किलें

Fri, 31 Dec 2021 07:26 AM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Fri, 31 Dec 2021 07:26 AM IST
विज्ञापन
year ender 2021, diseases were in news this year 2021
साल 2021 की बीमारियां - फोटो : iStock

साल 2020 और 2021 पूरी तरह से कोरोना संक्रमण की भेंट चढ़ गया। इसमें भी 2021 में आई कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के चलते लोगों को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण की रफ्तार के साथ रोगियों की मौत के मामलों ने भी लोगों को खूब परेशान किया। अब यह साल खत्म हो रहा है, ऐसे में उम्मीद करते हैं कि नया साल 2022 सेहत के लिहाजे से देश और दुनिया के लिए बेहतर हो।



साल 2021 को भारत में बीमारियों का साल कहा जा सकता है। कोरोना संक्रमण तो खूब चर्चा में रहा, हालांकि इसके साथ ही कुछ अन्य बीमारियों ने भी लोगों को इस साल परेशान किया। कोरोना के इस साल में एक तरफ जहां अस्पताल, कोविड-19 संक्रमितों से भरे रहे वहीं कुछ बीमारियों के सही से इलाज न मिल पाने के कारण लोगों को काफी परेशान होना पड़ा। आइए इस रिपोर्ट में ऐसी ही कुछ बीमारियों के बारे में जानते हैं जिसके चलते लोगों की मुश्किलें काफी बढ़ गई थीं।

year ender 2021, diseases were in news this year 2021
ब्लैक फंगस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

ब्लैक फंगस का संक्रमण
कोरोना संक्रमण से ठीक हो रहे लोगों में ब्लैक फंगस या म्यूकोरमाइकोसिस नामक बीमारी ने काफी परेशान किया। स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसे बहुत ही घातक संक्रमणों में से एक मानते हैं। कोरोना के इलाज के दौरान अधिक मात्रा में स्टेरॉयड दवाओं के सेवन के कारण इस बीमारी के मामले देखने को मिले। म्यूकोरमाइकोसिस के कारण लोगों को आंखों से दिखाई न देने, सीने में दर्द, सांस लेने में कठिनाई और सुन्नता जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा।

year ender 2021, diseases were in news this year 2021
साल 2021 में डेंगू के मामले - फोटो : pixabay

डेंगू का कहर
साल 2021 के आखिरी महीनों में देश में डेंगू के मामले तेजी से बढ़े। इस साल डेंगू के ऐसे स्ट्रोनों के संक्रमण के बारे में भी पता चला जिसके चलते रोगियों को गंभीर जटिलताओं का सामना करना पड़ा। एडीज प्रजाति के मच्छरों के काटने के कारण होने वाली इस बीमारी में रोगियों के ब्लड प्लेटलेट्स का स्तर काफी घट जाता है। इतना ही नहीं समय से इलाज न मिलने और रोग की गंभीरता के कारण लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
year ender 2021, diseases were in news this year 2021
हार्ट अटैक की समस्या - फोटो : pixaby

हार्ट अटैक
साल 2021 में कोरोना के साथ साथ जिन अन्य गंभीर रोगों को लोगों को परेशान किया, हार्ट अटैक की समस्या इसमें से एक रही। अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला हों या कन्नड़ अभिनेता पुनीत राजकुमार, कम उम्र में हार्ट अटैक के कारण देश ने प्रतिभाशाली लोगों को खो दिया।  जीवनशैली और आहार में गड़बड़ी के साथ बहुत अधिक जिम करने जैसी आदतों को स्वास्थ्य विशेषज्ञ हार्ट अटैक के प्रमुख कारणों में से एक मानते हैं। 

विज्ञापन
year ender 2021, diseases were in news this year 2021
बच्चों की बीमारियां - फोटो : iStock

मल्टीसिस्टम इंफ्लेमेटरी सिंड्रोम (एमआईएस)
कोरोना के इस दौर में कई लोगों में मल्टीसिस्टम इंफ्लेमेटरी सिंड्रोम की समस्या के बारे में भी पता चला। कोरोना संक्रमित बच्चों में इसकी शिकायत अधिक देखने को मिली। एमआईएस के कारण  हृदय, फेफड़े, रक्त वाहिकाओं, किडनी, पाचन तंत्र, मस्तिष्क, त्वचा या आंखों में गंभीर सूजन की समस्या हो सकती है। इसके लक्षणों में रोगियों को बुखार, उल्टी, पेट में दर्द, त्वचा पर लाल चकत्ते, तेजी से सांस लेने और सिरदर्द की समस्या का सामना करना पड़ा।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed