फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Heart Health: नए साल में हार्ट को हेल्दी रखने का लें रेजोल्यूशन, ये तीन उपाय दूर कर देंगे आधी टेंशन

Fri, 27 Dec 2024 07:33 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 27 Dec 2024 07:33 PM IST
सार

हृदय रोग और इसके कारण होने वाली जटिलताओं के कारण हर साल लाखों लोगों की मौत हो जाती है। साल 2024 भी हृदय स्वास्थ्य को लेकर काफी चुनौतीपूर्ण रहा। आइए जानते हैं कि साल 2025 में हार्ट को हेल्दी रखने के लिए पहले से ही क्या उपाय किए जा सकते हैं?

विज्ञापन
year 2025 how to keep your heart healthy and strong know habits for good heart health
हृदय रोगों से कैसे बचें? - फोटो : Freepik.com

हृदय स्वास्थ्य की समस्याएं वैश्विक स्तर पर बढ़ती जा रही हैं, ये मृत्यु के प्रमुख कारणों में से भी एक है। हृदय रोग और इसके कारण होने वाली जटिलताओं जैसे हार्ट अटैक और हार्ट फेलियर आदि के कारण हर साल लाखों लोगों की मौत हो जाती है। साल-दर-साल इस बीमारी का खतरा बढ़ता ही जा रहा है, जिसको लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को सावधानी बरतते रहने की सलाह देते हैं।



साल 2024 भी हृदय स्वास्थ्य को लेकर काफी चुनौतीपूर्ण रहा। डेथमीटर की रिपोर्ट के अनुसार कोरोनरी आर्टरी डिजीज (सीएडी) ने इस साल एक करोड़ से अधिक लोगों की जान ले ली। साल 2025 में भी इस रोग के खतरे को लेकर अलर्ट किया जा रहा है।  

नया साल, नए रेजोल्यूशन और नई उम्मीदों का है। आने वाले साल में हम अपने स्वास्थ्य और जीवन को कैसे बेहतर बना सकते हैं इस बारे में भी सभी लोगों को तैयारियां शुरू कर देनी चाहिए। आइए जानते हैं कि साल 2025 में हार्ट को हेल्दी रखने के लिए पहले से ही क्या उपाय किए जा सकते हैं?

year 2025 how to keep your heart healthy and strong know habits for good heart health
हृदय स्वास्थ्य की समस्या - फोटो : Freepik.com

क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ?

अमर उजाला से बातचीत में पुणे स्थित एक अस्पताल में कार्डियोलॉजिस्ट और हार्ट सर्जन डॉ निशांत निगम ने एक बातचीत में कुछ जरूरी टिप्स साझा किए हैं जो आपके हृदय को स्वस्थ रखने में मददगार हो सकते हैं। डॉक्टर कहते हैं, जिस तरह से हृदय रोगों की समस्याएं तेजी से बढ़ती जा रही हैं, क्यों न अपने दिल को स्वस्थ रखने को अपनी प्राथमिकता बना लें?

हार्ट को स्वस्थ रखने और भविष्य में किसी गंभीर जटिलता से बचे रहने के लिए आपको किसी बड़े बदलाव की जरूरत नहीं है। अपने खान-पान, दिनचर्या और आदतों में कुछ बदलाव की मदद से हृदय को स्वस्थ रखा जा सकता है। आइए जानते हैं कि इसके लिए क्या प्रयास किए जा सकते हैं?

year 2025 how to keep your heart healthy and strong know habits for good heart health
वजन करें कंट्रोल - फोटो : Freepik.com

वजन को कंट्रोल में रखना सबसे जरूरी

हृदय को स्वस्थ रखने के लिए सबसे जरूरी है अपने वजन को कंट्रोल रखना। कई अध्ययनों से पता चलता है कि जिन लोगों का वजन अधिक होता है या जो लोग मोटापे का शिकार हैं उनमें हृदय रोगों का जोखिम अधिक हो सकता है। 18.5 और 24.9 के बीच बॉडी मास इंडेक्स को स्वस्थ माना जाता है।

अपनी हाइट के हिसाब से आदर्श वजन बनाए रखना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। वजन कंट्रोल रखने के लिए आहार और व्यायाम का सामंजस्य बनाए रखना जरूरी है। इसके लिए सप्ताह में कम से कम 150 मिनट के व्यायाम का लक्ष्य रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
year 2025 how to keep your heart healthy and strong know habits for good heart health
खान पान में करें सुधार - फोटो : Freepik.com

संतुलित कर लें आहार

संतुलित आहार पर ध्यान देना हृदय स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए आवश्यक है। इसके लिए भोजन में साबुत अनाज, ताजे फल, सब्जियां, मछली जैसे लीन प्रोटीन को जरूर शामिल करें। अध्ययनों से पता चलता है कि नट्स और सीड्स में मौजूद पोषक तत्व आपको हृदय रोगों से बचा सकते हैं।

आहार में नमक की अधिकता हृदय स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाली हो सकती है। दैनिक आहार में नमक की मात्रा 1500 मिलीग्राम से कम रखें। ट्रांस फैट वाली चीजों को भी आहार से हटा लें। 

विज्ञापन
year 2025 how to keep your heart healthy and strong know habits for good heart health
धूम्रपान से होने वाली समस्याएं - फोटो : freepik.com

धूम्रपान और शराब को कहें न

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हमारे हार्ट पर जिन आदतों के कारण सबसे ज्यादा असर होता है, धूम्रपान और शराब उनमें प्रमुख हैं। धूम्रपान छोड़ना आपके दिल को स्वस्थ रखने का सबसे प्रभावी तरीका हो सकता है। इसी तरह से  शराब का सेवन भी आपकी सेहत को कई प्रकार से नुकसान पहुंचाती है। शराब की कोई भी मात्रा सुरक्षित नहीं मानी जाती है। इसलिए इन दो गड़बड़ आदतों को छोड़ना आपके हार्ट को स्वस्थ रखने में मददगार हो सकता है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed