फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World TB Day 2019 जानें टीवी जैसी गंभीर बीमारी के क्या हैं लक्षण और कैसे करें बचाव

Sun, 24 Mar 2019 12:47 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Sun, 24 Mar 2019 12:47 PM IST
विज्ञापन
World TB Day 2019 symptoms of tuberculosis

टीबी एक घातक संक्रामक बीमारी है। जो कि माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरक्लोसिस जीवाणु के कारण होती है। टीबी आमतौर पर फेफड़ों पर हमला करता है। हालांकि टीबी फेफड़ों के अलावा शरीर के अन्य भागों को भी प्रभावित कर सकता है। टीबी हवा के माध्यम से फैलती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक अनुमान के अनुसार पूरे विश्व भर में 2 अरब से ज्यादा लोगों को लेटेंट टीबी संक्रमण है। सक्रिय टीबी का मरीज दूसरे स्वस्थ व्यक्तियों को भी संक्रमित कर सकता है।इस बीमारी के विनाशकारी स्वास्थ्य, सामाजिक और आर्थिक प्रभावों के बारे में जागरुकता बढ़ाने के लिए हर साल 24 मार्च को विश्व टीबी दिवस मनाया जाता है। आइए जानते हैं किस तरह टीबी से बचाव कर सकते हैं। 

World TB Day 2019 symptoms of tuberculosis

टीबी के लक्षण
लगातार तीन हफ्तों से खांसी का आना और आगे भी जारी रहना टीबी के लक्षण हैं। इसके अलावा खांसी के साथ खून का आना या फिर छाती में दर्द होना और सांसों का फूलना भी टीबी के लक्षण हैं। वहीं वजन का कम होना और ज्यादा थकान महसूस होना साथ ही शाम को बुखार आना और ठंड लगना भी टीबी के लक्षण हैं। 

World TB Day 2019 symptoms of tuberculosis

कैसे करें बचाव
टीबी रोग से संक्रमित रोगी को खांसते वक्त मुंह पर कपड़ा रखना चाहिए और भीड़-भाड़ वाली जगह पर या बाहर कहीं भी नहीं थूकना चाहिए। इसके अलावा साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
World TB Day 2019 symptoms of tuberculosis

ताजे फल, सब्जी और कार्बोहाइड्रेड, प्रोटीन, फैटयुक्त आहार का सेवन करें। इससे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ता है। क्योंकि रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी तो टीबी रोग से बचाव किया जा सकता है। 

विज्ञापन
World TB Day 2019 symptoms of tuberculosis
- फोटो : social media
क्षयरोग की रोकथाम और नियंत्रण के लिए मुख्य रूप से शिशुओं को बैसलिस कैल्मेट-ग्यूरियन का टीकारकरण कराना चाहिए। बच्चों में यह 20 फीसदी से ज्यादा संक्रमण होने का जोखिम कम करता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed