क्या आप भी नूडल्स खाने के शौकीन हैं, अक्सर बाजार से लाकर या फिर घर पर बनाकर नूडल्स खा लेते हैं? कहीं ये आदत आपके लिए जानलेवा न साबित हो जाए। आप भी अब जरूर सोच रहे होंगे कि क्या नूडल्स खाने से भी किसी की जान जा सकती है?
हेल्थ अलर्ट: क्या नूडल्स खाने से भी जा सकती जान? एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत ने उठाए सवाल
नूडल्स का कभी-कभार सेवन आमतौर पर नुकसानदायक नहीं होता, लेकिन इसका ज्यादा सेवन करना कई तरह की समस्याओं को बढ़ाने वाला हो सकता है। दूषित नूडल्स से फूड पॉइजनिंग और छोटे बच्चों में गले में फंसने का खतरा रहता है।
नूडल्स और जंक फूड्स के खतरे
#WATCH | Noida, UP: Neighbours of the deceased family say, "... The children were sleeping. The mother of the deceased (man) was fighting and saying that she would not let them live here and would put all the property in her daughter's name. She has already put all the property in her daughter's name. She told them to leave the house... The mother of the deceased cooked Maggi and served it to everyone when they reached home after visiting the fair... They used to fight every day... They should be punished strictly..."
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। फूड एंड सेफ्टी विभाग और फोरेंसिक टीम ने मौके का गहन निरीक्षण किया और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
इसी तरह से पिछले साल एक मामले में अमरोहा निवासी 11वीं कक्षा की एक छात्रा की ज्यादा मात्रा में फास्ट फूड खाने से मौत हो गई थी। मेडिकल टीम के मुताबिक, उसकी आंतें आपस में चिपक गई थीं और उसका पाचन तंत्र बुरी तरह से प्रभावित हो गया था।
इन घटनाओं के बाद लोगों में एक सवाल बहुत कॉमन है कि क्या नूडल्स और जंक फूड्स खाने से किसी की जान जा सकती है?
नूडल्स खाने से पहले जान लीजिए ये बातें
नूडल्स झटपट तैयार होने वाला ऐसा फूड है, जिसे बच्चों से लेकर बड़े तक खाना पसंद करते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, वैसे तो कभी-कभार नूडल्स खाने से ज्यादा नुकसान नहीं होता, पर अगर आप अक्सर और बार-बार नूडल्स बार-बार खाते हैं तो इससे कई तरह के खतरे जरूर हो सकते हैं।
- बार-बार नूडल्स खाने की आदत की वजह से आपकी डाइट में फल, सब्जियां, दालें व प्रोटीन से भरपूर चीजों की कमी हो सकती है, इससे शरीर में पोषक तत्वों की कमी का खतरा हो सकता है।
- कई इंस्टेंट नूडल्स में सोडियम यानी नमक की मात्रा अधिक होती है। लंबे समय तक ज्यादा सोडियम लेने से हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ सकता है।
- नूडल्स में फाइबर और प्रोटीन भी कम होते हैं, इसलिए इन्हें नियमित रूप से खाना आहार की गुणवत्ता घटा सकती है।
क्या नूडल्स खाने से हो सकती है मौत?
सामान्य तौर पर कभी-कभार नूडल्स खाने से मौत का खतरा नहीं होता। हालांकि कुछ दुर्लभ स्थितियों में इससे गंभीर खतरों का जोखिम हो सकता है।
- सबसे बड़ा खतरा दूषित या खराब तरीके से रखे गए नूडल्स से फूड पॉइजनिंग का है।
- विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, दूषित भोजन में मौजूद बैक्टीरिया, वायरस या जहरीले पदार्थ गंभीर बीमारी और कुछ मामलों में मौत का कारण बन सकते हैं।
- इसके अलावा, छोटे बच्चों में खाते समय नूडल्स गले में फंसने से दम घुटने का खतरा हो सकता है।
- हालांकि ज्यादातर मामलों में नूडल्स को सीधे तौर पर मौत का कारण नहीं माना जाता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, नूडल्स खाने के बाद अगर आपको उल्टी, दस्त, पेट में तेज दर्द या सांस लेने में परेशानी हो, तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। कभी भी ऐसी चीजें खाने से बचें जो खुले में या फिर इसे तरह से रखी गई हों जहां से फूड पॉइजनिंग और दूसरे गंभीर संक्रमण के खतरे हो सकते हैं।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।