11 अक्तूबर को विश्व मोटापा दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का बस एक ही उद्देश्य है लोगों में मोटापे के प्रति जागरूकता पैदा करना और साथ ही स्वास्थ्य के प्रति सचेत करना। इस खास दिन की शुरुआत 2015 में वर्ल्ड ओबेसिटी फेडरेशन ने की थी। आजकल की जीवनशैली को देखते हुए पूरी दुनिया के लिए मोटापा एक बड़ी समस्या बनकर उभरा है और केवल विकसित देशों में ही नहीं बल्कि कम आय वाले देशों के भी नागरिक चाहे वो बच्चे हो या बड़े मोटापे से ग्रस्त नजर आ रहे हैं। मोटापे से होने वाले नुकसान को देखते हुए आज हम आपको बताने जा रहें है कि वो कौन से कारण हैं जो मोटापा बढ़ाने में मदद करते हैं।
World Obesity Day 2019: जीवनशैली की इन गलतियों की वजह से हो जाते हैं मोटापे का शिकार
आजकल जीवनशैली की बहुत सी ऐसी गलतियां है जिसकी वजह से हम मोटापे का शिकार हो रहे हैं। शारीरिक गतिविधियों का कम होना और ज्यादा से ज्यादा कैलोरी का सेवन हमें मोटापे की बीमारी की ओर ढकेल रहा है। नेशनल हेल्थ सर्विस के अनुसार एक सामान्य स्वस्थ पुरुष को करीब 2500 कैलोरी और महिला को करीब 2000 कैलोरी की आवश्यकता होती है। लेकिन इस कैलोरी का स्त्रोत स्वास्थ्यवर्धक भोजन होना चाहिए न कि पिज्जा, बर्गर और फ्रेंचफ्राईस जैसे फास्टफूड। इसके साथ ही इस कैलोरी को खर्च भी करना बहुत जरूरी है क्योंकि जितना शरीर आपका कैलोरी चाहता है उतनी ही मात्रा में उसका गतिविधि करना भी जरूरी है। तो आइए जानें कि हम दिनचर्या में वो कौन सी गलती करते हैं जिसकी वजह से मोटापे का शिकार हो जाते हैं।
कितना भी परहेज कर लें लेकिन हम फिर भी कुछ न कुछ ऐसा भोजन करते हैं जो सेहत के लिए नुकसानदेह होता है। इसके साथ ही उन लोगों को मोटापे की बीमारी का खतरा ज्यादा होता है जो एक साथ ज्यादा मात्रा में भोजन करते हैं या फिर कोल्ड ड्रिंक और हर समय बाहर का खाना पसंद करते हैं।
थायराइड की वजह से शरीर में मोटापा बढ़ने लगता है जिसका कारण हार्मोन का असंतुलन है। इसके साथ ही गलत जीवनशैली भी थायराइड के लिए जिम्मेदार है
अगर किसी के परिवार में मोटापे का इतिहास है तो हो सकता है कि आगे वाली पीढ़ी को भी मोटापे का शिकार बना दे।