फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World No Tobacco Day: धूम्रपान आपकी रक्त वाहिकाओं को कर देती है पतला-कमजोर, हार्ट अटैक का बढ़ा सकती है खतरा

Wed, 31 May 2023 10:20 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला. नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला. नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Wed, 31 May 2023 10:20 AM IST
विज्ञापन
World No Tobacco Day Know Smoking Habit could be a reason of Heart Attack, how it affects blood vessels
तंबाकू निषेध दिवस 2023 - फोटो : amar ujala

तंबाकू उत्पाद, विशेषतौर पर सिगरेट-बीड़ी कई प्रकार से हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक हैं। आमतौर पर माना जाता रहा है कि धूम्रपान करने वालों में फेफड़ों से संबंधित समस्याओं का खतरा अधिक होता है, पर क्या आप जानते हैं कि यह हृदय की सेहत के लिए भी उतना ही हानिकारक है?



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं यह वैश्विक स्तर पर सेहत को नुकसान पहुंचाने वाली सबसे खतरनाक आदतों में से एक है। अगर हमने इसे कंट्रोल करने को लेकर लोगों को जागरूक नहीं किया तो आने वाले दशकों में कई गंभीर बीमारियों का बोझ बढ़ सकता है। 

इसी बात को ध्यान में रखते हुए लोगों को धूम्रपान से होने वाले नुकसान को लेकर अलर्ट करने और तंबाकू उत्पादों को छोड़ने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से हर साल 31 मई को वर्ल्ड नो टोबैको डे मनाया जाता है। इस साल की थीम रखा गया है- वी नीड फूड-नॉट टोबैको। इसका उद्देश्य तंबाकू किसानों को वैकल्पिक फसल उत्पादन के बारे में जागरूकता करना है।

आइए जानते हैं कि धूम्रपान किस प्रकार से हमारे हृदय के लिए नुकसानदायक है?

World No Tobacco Day Know Smoking Habit could be a reason of Heart Attack, how it affects blood vessels
धूम्रपान बहुत हानिकारक - फोटो : pixabay

धूम्रपान से कई तरह के नुकसान

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं,  यह सर्वविदित है कि धूम्रपान हमारी धमनियों को कमजोर करता है, जिससे कोरोनरी हार्ट डिजीज और स्ट्रोक हो सकता है। इसको लेकर किए गए एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि धूम्रपान करने से हृदय की कोशिकाएं सख्त और कमजोर हो सकती हैं। शोधकर्ताओं ने पाया कि जो लोग धूम्रपान करते हैं, उनके हृदय की कार्यक्षमता समय के साथ खराब होती जाती है।

पिछले कुछ वर्षों में वैश्विक स्तर पर बढ़े हार्ट अटैक के लिए धूम्रपान को भी एक संभावित कारक बताया गया है।

World No Tobacco Day Know Smoking Habit could be a reason of Heart Attack, how it affects blood vessels
धुम्रपान से कई प्रकार के रोगों का खतरा - फोटो : Pixabay

अध्ययन में क्या पता चला?

अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि धूम्रपान करने वाले लोगों के हृदय के लेफ्ट चैंबर में रक्त की आपूर्ति कम हो जाती है जिससे शरीर के बाकी हिस्सों में रक्त को पंप करने की शक्ति भी कम हो जाती है।

डेनमार्क स्थिति हर्लेव और जेंटोफेट हॉस्पिटल में प्रोफेसर और अध्ययन के लेखक डॉ ईवा होल्ट कहती हैं, जितना अधिक आप धूम्रपान करते हैं, आपके हृदय की कार्यक्षमता उतनी ही खराब हो जाती है। वहीं धूम्रपान छोड़ने साथ हृदय में सुधार भी देखा गया है। इसलिए इसे छोड़ने में कभी देर नहीं होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
World No Tobacco Day Know Smoking Habit could be a reason of Heart Attack, how it affects blood vessels
रक्त वाहिकाओं को पतला-कमजोर कर देती है धूम्रपान - फोटो : istock

धूम्रपान से पतली हो जाती है रक्त वाहिकाएं

शोध के अनुसार सिगरेट के धुएं में मौजूद रसायन रक्त वाहिकाओं को पतला-कमजोर और इसमें इंफ्लामेशन का कारण बन सकते हैं। धूम्रपान करने वालों में रक्त वाहिकाएं संकीर्ण होती देखी गई हैं। इसके अलावा यह रक्त वाहिकाओं में प्लाक का निर्माण करने लगता है, जिससे हृदय को रक्त का संचार कम हो जाता है जिससे कोरोनरी हार्ट डिजीज हो सकता है। 

एक अन्य शोध में पाया गया है कि सिगरेट के धुएं में मौजूद रसायन रक्त को गाढ़ा करते हैं जिससे नसों और धमनियों के अंदर थक्के बनने का जोखिम रहता है और रक्त के संचार की गति धीमी हो जाती है।

विज्ञापन
World No Tobacco Day Know Smoking Habit could be a reason of Heart Attack, how it affects blood vessels
धुम्रपान से बनाएं दूरी - फोटो : istock

क्या कहते हैं शोधकर्ता?

प्रोफेसर होल्ट कहती हैं, हमने पाया कि धूम्रपान के कारण हार्ट का बाएं चैंबर की संरचना और कार्यक्षमता बिगड़ने लगती है,  जिससे रक्त पंप होने में समस्या हो सकती है। यह कई रोगों का कारण है इसलिए वैश्विक स्तर पर इसकी रोकथाम जरूरी है। धूम्रपान और तंबाकू के अन्य उत्पाद से दूर रहने वाले लोगों की लाइफ एक्सपेक्टेंसी अधिक देखी गई है, मतलब अगर आपको लंबे समय तक जीना है तो धूम्रपान से बिल्कुल दूरी बना लें। 




----------------
स्रोत और संदर्भ
The Copenhagen City Heart Study

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed