फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World No Tobacco Day: आज ही लीजिए तंबाकू छोड़ने का प्रण, जानिए तंबाकू क्यों बन जाती है लत, कैसे पाएं छुटकारा?

Wed, 31 May 2023 08:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला. नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला. नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Wed, 31 May 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
world no tobacco day 2023, know what causes tobacco addiction and how to quit smoking
विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2023 - फोटो : iStock

आज वर्ल्ड नो टौबैको डे यानी विश्व तम्बाकू निषेध दिवस है। वैश्विक स्तर पर तंबाकू के सेवन के कारण बढ़ते गंभीर रोगों के प्रति लोगों को जागरूक करने और तंबाकू जनित रोगों के बोझ को कम करने के उद्देश्य से यह खास दिन मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इस साल के थीम रखा है- वी नीड फूड नॉट टोबैको। जिसका उद्देश्य तंबाकू उत्पादक किसानों को वैक्लपिक फसलों के लिए प्रोत्साहित करना है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अगर आप किसी भी रूप में तंबाकू उत्पादों का सेवन करते हैं जैसे-गुटखा, खैनी या फिर सिगरेट के रूप में, इसे तुरंत छोड़ दें। ये सभी हमारे शरीर को गंभीर रूप से क्षति पहुंचा रही हैं।

तंबाकू चबाने से मुंह-गले जबकि धूम्रपान से फेफड़ों के कैंसर और रक्त वाहिकाओं के पतले होने का खतरा है। तंबाकू एक लत है जिसे छोड़ने के लिए प्रयास किए जाने आवश्यक हैं, वरना यह आपकी सेहत को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती है।

world no tobacco day 2023, know what causes tobacco addiction and how to quit smoking
तंबाकू बहुत नुकसानदेय - फोटो : istock

तंबाकू क्यों बन जाता है लत?

यदि आप बिना तंबाकू-सिगरेट के एक दिन भी नहीं रह पाते हैं तो यह संकेत है कि आप इसके लत के शिकार हो गए हैं। पर आखिर यह लत बनती क्यों है, आइए इसे समझते हैं।

तम्बाकू में निकोटीन पाया जाता है, यही रसायन लत का प्रमुख कारण है। तंबाकू चबाने या धूम्रपान के माध्यम से रक्त प्रवाह में अवशोषित होने पर यह एड्रेनालाईन नामक कैमिकल रिलीज करता है। दूसरी तरफ निकोटीन, डोपामाइन हार्मोन में वृद्धि को भी ट्रिगर करता है। इसे मस्तिष्क का हैपी हार्मोन कहा जाता है। 

डोपामाइन आनंद की अनुभूति कराने के साथ मस्तिष्क को उत्तेजित करता है। चूंकि इससे हमें कुछ पल के लिए आराम मिलता है इसलिए कुछ दिनों के ही सेवन के बाद यह शारीरिक और मनोवैज्ञानिक लत का कारण बन जाती है। 

world no tobacco day 2023, know what causes tobacco addiction and how to quit smoking
धूम्रपान और तंबाकू बहुत हानिकारक - फोटो : iStock

कैसे जानें कि आपको हो गई इसकी लत?

अन्य चीजों की तुलना में तम्बाकू की लत को छिपाना कठिन है। अगर आपको भी एक दिन तंबाकू-सिगरेट न पीने से इस तरह की दिक्कतें होने लगती हैं तो इसे लत का संकेत माना जा सकता है।

  • छोड़ने के प्रयासों के बावजूद धूम्रपान या तंबाकू चबाना बंद न कर पाना।
  • जब आप एक दिन भी इसे छोड़ने की कोशिश करते हैं तो कई तरह की दिक्कतें होने लगती हैं जैसे हाथ कांपना, पसीना आना, बेचैनी, हृदय गति बढ़ना।
  • भोजन के बाद धूम्रपान या तंबाकू चबाने की तलब होना।
  • "सामान्य" महसूस करने के लिए तम्बाकू उत्पादों की तीव्र आवश्यकता होना।
विज्ञापन
विज्ञापन
world no tobacco day 2023, know what causes tobacco addiction and how to quit smoking
धुम्रपान छोडें - फोटो : Pixabay

तंबाकू की लत को कैसे छोड़ें?

वैसे तो तंबाकू-सिगरेट की लत छोड़ने के लिए कई उपचार नहीं हैं। हालांकि कुछ प्रयासों से इस लत को प्रबंधित किया जा सकता है। पैच, निकोटिन गम या डॉक्टरी सलाह पर कुछ दवाइयों के सेवन के साथ दृढ़ इच्छा बनाकर आप इसे कंट्रोल कर सकते हैं। तंबाकू छोड़ना चाह रहे हैं तो किसी डॉक्टर से मिलकर इस बारे में सलाह जरूर लें।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, भले ही आप लंबे समय से इसका सेवन कर रहे हैं, फिर भी अगर इसे छोड़ देते हैं तो इसके कारण होने वाले स्वास्थ्य जोखिमों को कम किया जा सकता है।



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed