फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2021: क्यों मनाया जाता है, कब और कैसे हुई थी इसकी शुरुआत? जानिए सबकुछ

Mon, 31 May 2021 09:09 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 31 May 2021 09:09 AM IST
विज्ञापन
World No Tobacco Day 2021 date history theme significance in hindi
विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2021 - फोटो : iStock/Amarujala

तंबाकू का सेवन जानलेवा हो सकता है। ये जानते हुए भी दुनियाभर में बड़ी संख्या में लोग किसी न किसी रूप में तंबाकू (बीड़ी, सिगरेट, गुटखा आदि) का सेवन कर रहे हैं और ऐसे में उनपर कई जानलेवा बीमारियों का खतरा मंडराने लगता है। इसीलिए लोगों को तंबाकू के सेवन से रोकने और उससे होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करने के लिए हर साल 31 मई को दुनियाभर में विश्व तंबाकू निषेध दिवस यानी वर्ल्ड नो टोबैको डे मनाया जाता है। आइए जानते हैं कि इस दिन को मनाने की शुरुआत कब और कैसे हुई थी और इस साल विश्व तंबाकू निषेध दिवस की थीम क्या है? 

World No Tobacco Day 2021 date history theme significance in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कब हुई थी विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाने की शुरुआत? 

  • दरअसल, तंबाकू के सेवन से होने वाली मौतों की संख्या में लगातार और तेजी से होती बढ़ोतरी को देखते हुए विश्व स्वास्थ संगठन यानी वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने साल 1987 में विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाने की शुरुआत की थी। हालांकि पहली बार सात अप्रैल 1988 को यह दिवस मनाया गया था, लेकिन उसके बाद 31 मई 1988 को एक प्रस्ताव पास हुआ और उसके बाद से हर साल 31 मई को यह दिवस मनाया जाने लगा। 
World No Tobacco Day 2021 date history theme significance in hindi
वर्ल्ड नो टोबैको डे 2021 - फोटो : iStock

इस साल की थीम क्या है? 

  • विश्व तंबाकू निषेध दिवस के लिए हर साल एक थीम तैयार किया जाता है और उसी हिसाब से कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस साल यानी साल 2021 का थीम है 'कमिट टू क्वीट' (Commit to Quit) यानी 'छोड़ने के लिए प्रतिबद्ध'। 
विज्ञापन
विज्ञापन
World No Tobacco Day 2021 date history theme significance in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

तंबाकू के सेवन से कौन-कौन सी बीमारियों का खतरा रहता है? 

  • विशेषज्ञ बताते हैं कि तंबाकू के सेवन से कई गंभीर और जानलेवा बीमारियों के होने का खतरा रहता है। इसमें फेफड़े का कैंसर, लिवर कैंसर, मुंह का कैंसर, कोलन कैंसर, गर्भाशय का कैंसर, इरेक्टाइल डिस्फंक्शन और हृदय रोग जैसी बीमारियां शामिल हैं। 
विज्ञापन
World No Tobacco Day 2021 date history theme significance in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

धूम्रपान करने वालों में कोरोना से मौत का खतरा अधिक

  • हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने यह चेतावनी दी है कि धूम्रपान करके और अपने फेफड़ों को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों को कोरोना से मौत का खतरा 50 फीसदी अधिक होता है। इसलिए कोरोना संक्रमण के जोखिम को कम करने के लिए धूम्रपान जैसे तंबाकू उत्पादों का सेवन न करने में ही भलाई है। 

स्रोत और संदर्भ:  
1. World No Tobacco Day 
https://www.who.int/campaigns/world-no-tobacco-day 
2. WHO supports people quitting tobacco to reduce their risk of severe COVID-19 
https://www.who.int/news/item/28-05-2021-who-supports-people-quitting-tobacco-to-reduce-their-risk-of-severe-covid-19 

अस्वीकरण नोट: यह लेख विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। किसी भी तरह की बीमारी के लक्षण हों अथवा आप किसी रोग से ग्रसित हों तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed