फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Mental Health 2019: क्या होता है मानसिक रोग? जानिए कैसे होता है इसका इलाज

Wed, 09 Oct 2019 05:17 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 09 Oct 2019 05:17 PM IST
विज्ञापन
world mental health 2019: what is mental health, mental illness,causes, symptoms and cure
- फोटो : Pixabay

एक सामान्य इंसान अगर सोचने, समझने, समाज के साथ तालमेल बिठाने का सामर्थ्य रखता है और अपने काम आसानी से कर सकता है तो यह साफ संदेश है कि उसका मानसिक स्वास्थ्य बेहतर है। लेकिन कभी-कभी उम्र के किसी दौर में काम के तनाव या रिश्ते की नाकामियों से घबराकर किसी तरह के रोजमर्रा के काम पर असर पड़ता है या फिर वह समाज से संयोजन बिठाने में असफलता अनुभव करने लगता है तो ये संकेत है कि उसमें कुछ मानसिक विकार पैदा हो गए हैं। 

 
 
world mental health 2019: what is mental health, mental illness,causes, symptoms and cure
- फोटो : pixa
पूरे विश्व में मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाने का बस एक ही प्रमुख उद्देश्य है कि लोगों में इस बात का संदेह मिटाया जा सके कि हर मानसिक बीमारी पागलपन का लक्षण नहीं होता है। और किसी भी शारीरिक बीमारी की तरह ही इसे भी दवाओं और बातचीत के जरिए ठीक किया जा सकता है। 

विज्ञान के इतना तरक्की कर लेने के बाद भी लोग मानसिक बीमारी के बारे में बात करने से डरते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट के मुताबिक करीब चालीस मिलियन भारतीय किसी न किसी तरह से मानसिक विकार चाहे वो तनाव हो या अवसाद से ग्रस्त हैं।

world mental health 2019: what is mental health, mental illness,causes, symptoms and cure
- फोटो : social media
क्या हैं मानसिक रोग

मानसिक विकार की श्रेणी बहुत ही लंबी-चौड़ी है। इसमें मस्तिष्क से जुड़े हर तरह की समस्याओं को शामिल किया जा सकता है। जैसे पार्किंसन, अल्जाइमर, ऑटिज्म, डिस्लेक्सिया, डिप्रेशन, तनाव, चिंता, PTSD( पोस्ट ट्रामेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर), कमजोर याददाश्त, डर, भूलने की बीमारी और भी बहुत सी है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
world mental health 2019: what is mental health, mental illness,causes, symptoms and cure
- फोटो : social media
मानसिक रोग के कारण

मानसिक रोग होने के बहुत से कारण हैं जिनमें पहला तो आसपास का वातावरण है और दूसरा है आनुवांशिक कारण। आनुवांशिक कारण में मानसिक रोग का खतरा उन लोगों को ज्यादा होता है जिनके परिवार में मानसिक बीमारी का कोई इतिहास रहता है। जबकि वातावरण के प्रभाव में न्यूरोट्रांसमीटर स्वाभाविक रूप से मस्तिष्क के रसायनों को आपके दिमाग और शरीर के अन्य हिस्सों में ले जाता है। जब इनसे जुड़े तंत्रिका तंत्र ठीक से काम नहीं करते हैं तो तंत्रिका तंत्र में परिवर्तन हो जाते हैं और अवसाद यानी कि डिप्रेशन की समस्या हो जाती है।

विज्ञापन
world mental health 2019: what is mental health, mental illness,causes, symptoms and cure
- फोटो : social media
मानसिक रोग के लक्षण

मानसिक रोग के कुछ लक्षण होते हैं जिनको अगर समय पर पहचान लिया जाए तो सही इलाज के जरिए इसे ठीक किया जा सकता है। हांलाकि हर मानसिक बीमारी के लक्षण उसके कारक और परिस्थितियों के आधार पर भिन्न होते हैं और ये भावनाओं, विचारों और व्यवहार को प्रभावित कर सकते हैं। किसी भी मानसिक बीमारी के कुछ सामान्य लक्षण हैं जो ये हैं। उदास महसूस करना, व्याकुल होना, ध्यान केंद्रित करने में कमी होना, भय या चिंता से ग्रस्त होना, बार-बार मनोदशा में परिवर्तन होना, साथ ही थकान, कमजोरी होना और नींद में दिक्कतों का सामना करना। कभी-कभी दैनिक कार्यों में असमर्थता और भूलने की समस्या होना।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed