आजकल का वातावरण इस तरह का है कि हर कोई तनाव में जी रहा है। काम का बहुत अधिक दबाव या काम में असफलता और गलत दिनचर्या, जिसकी वजह से इंसान खुद के लिए वक्त निकाल नही पाता है और तनाव या डिप्रेशन का शिकार हो जाता है। आजकल लगभग हर चौथे इंसान को डिप्रेशन की समस्या रहती है लेकिन इन समस्या से निजात पाने के लिए ही हर साल वर्ल्ड मेंटल हेल्थ को मनाया जाता है ताकि लोग इस बीमारी के प्रति जागरुक हों और सही जीवनशैली के जरिए इससे निजात पाएं। तो आइए जानें कि तनाव के समय किस तरह से खुद को फिट रखा जा सकता है।
World Mental Health 2019: तनाव के दौर से गुजर रहें हैं तो खुद को रखें इस तरह से फिट
तनाव के समय लोग बहुत ही फैटी और हाई कैलोरी वाला खाना खा लेते हैं जबकि अगर आप तनाव से गुजर रहें हो तो उस समय अपने डाइट का विशेष ध्यान रखना चाहिए और स्वास्थ्यवर्धक खाना खाना चाहिए। इसमें दलिया, सीरियल्स, साबुत अनाज और सब्जियां शामिल करनी चाहिए।
जब हम खुश होते हैं तो रोज खूब जिम करते हैं लेकिन जिंदगी में जरा सा तनाव आते ही सबसे पहले हम जिम जाना बंद कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि व्यायाम खुद में तनाव को कम करने का काम करता है क्योंकि व्यायाम को करने से एंडोर्फिन हार्मोन रिलीज होता है जो तनाव को कम करने में मदद करता है। अगर आप जिम नहीं जा सकते तो भी परेशान होने की जरूरत नहीं है घर पर भी आप बहुत से वर्कआउट कर सकते हैं।
अगर डिप्रेशन के कारण आपकी हालत ठीक नहीं है तो बिना किसी संकोच के डॉक्टर से परामर्श लेने से न हिचकें। क्योंकि लगातार तनाव और डिप्रेशन से आपके दिमाग के साथ ही शरीर पर भी असर पड़ने लगता है।
जब हम तनाव या डिप्रेशन में होते हैं तो सबसे पहले हमारी नींद प्रभावित होती है और कम सोने से डिप्रेशन की समस्या बढ़ती ही जाती है। इसलिए जितना हो सके उतना ज्यादा सोने का प्रयास करें। ये आपकी मानसिक हालत को सही करने में मदद करेगा।