फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Cancer Day 2024: आपकी भी हैं ऐसी गड़बड़ आदतें तो हो जाइए सावधान, बढ़ सकता है कैंसर का खतरा

Sun, 04 Feb 2024 06:52 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 04 Feb 2024 06:52 AM IST
विज्ञापन
World Cancer Day 2024 bad habits and risk factors of cancer in hindi
विश्व कैंसर दिवस 2024 - फोटो : istock

कैंसर का खतरा वैश्विक स्तर पर तेजी से बढ़ता हुआ देखा जा रहा है, लगभग सभी उम्र के लोग इसके शिकार पाए जा रहे हैं। हालिया रिपोर्ट में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने चिंता जताते हुए कहा कि आने वाले कुछ वर्षों में कैंसर के मामले और भी बढ़ सकते हैं, जिसको लेकर सभी लोगों को निरंतर सावधानी बरतते रहना जरूरी है।



पुरुषों में फेफड़े और महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का खतरा सबसे अधिक देखा जा रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कुछ प्रकार के जोखिम कारक हैं, जो कैंसर के खतरे को बढ़ाने वाले हो सकते हैं, जिसके बारे में जानकारी होना और बचाव के उपाय करते रहना जरूरी है।

कैंसर के बारे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल चार फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है। डॉक्टर कहते हैं, कुछ गड़बड़ आदतें भी आपको कैंसर का शिकार बना सकती है, इनसे बचाव करना बहुत जरूरी है। कहीं आपमें भी तो ये आदतें नहीं हैं? 

World Cancer Day 2024 bad habits and risk factors of cancer in hindi
मोटापे के जोखिम कारक - फोटो : iStock

मोटापा और कैंसर का खतरा 

वजन की समस्या कैंसर के खतरे को बढ़ाने वाली हो सकती है। विशेषतौर पर अधिक वजन और मोटापा कैंसर का प्रमुख जोखिम कारक माना जाता है। अध्ययनों में पाया गया है कि मोटापे की स्थिति कम से कम 13 प्रकार के कैंसर के खतरे को बढ़ाने वाली हो सकती है जिनमें एंडोमेट्रियल (गर्भाशय) कैंसर, स्तन कैंसर और कोलोरेक्टल कैंसर प्रमुख शामिल हैं।

संयुक्त राज्य अमेरिका में 42% वयस्कों को मोटापे की समस्या है। वजन को कम करके जोखिमों से बचाव में मदद मिल सकती है।

World Cancer Day 2024 bad habits and risk factors of cancer in hindi
शराब की लत हानिकारक - फोटो : shutterstock

शराब-धूम्रपान का अधिक सेवन

अत्यधिक शराब-धूम्रपान के कारण भी आपको कैंसर का खतरा हो सकता है। अत्यधिक शराब पीने से लिवर को सबसे ज्यादा क्षति पहुंचती है और लिवर कैंसर का खतरा भी बढ़ जाता है। लिवर के साथ ये गड़बड़ आदत  मलाशय, मुंह के कैंसर को भी बढ़ाने वाली हो सकती है।

शराब के साथ-साथ धूम्रपान या  सेकेंडहैंड धूम्रपान को भी कैंसर कारक माना जाता है। ये फेफड़ों के कैंसर का प्रमुख कारक है। इन दोनों आदतों से दूरी बनाकर 40 फीसदी तक कैंसर से बचाव किया जा सकता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
World Cancer Day 2024 bad habits and risk factors of cancer in hindi
आहार की समस्या - फोटो : Getty Images

आहार की गड़बड़ी

शरीर को स्वस्थ रखने और कई प्रकार की बीमारियों से बचाव के लिए आहार का स्वस्थ और पौष्टिक होना आवश्यक माना जाता है। आहार से संबंधित समस्याएं कैंसर के खतरे को बढ़ाने वाली हो सकती हैं। असंतृप्त वसा से भरपूर आहार, मोटापे का खतरा बढ़ा सकती है जिससे कोलन, स्तन और प्रोस्टेट कैंसर का भी जोखिम होता है। स्मोक्ड और बहुत अधिक मसालेदार भोजन के कारण पेट के कैंसर विकसित होने का जोखिम हो सकता है।

विज्ञापन
World Cancer Day 2024 bad habits and risk factors of cancer in hindi
कैंसर के जोखिमों से करें बचाव - फोटो : Pixabay

कैंसर से करें बचाव

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, बढ़ती उम्र के साथ कैंसर का खतरा भी बढ़ने लग जाता है। आंकड़ों के मुताबिक ज्यादातर लोगों में कैंसर निदान की औसत आयु 66 वर्ष है। हालांकि समय के साथ कम उम्र के लोगों में भी इसका खतरा बढ़ते हुए देखा गया है। इसलिए जरूरी है कि समय रहते इसके लक्षणों की पहचान और स्क्रीनिंग जरूर की जाए।

बचाव के तरीकों को कम उम्र से प्रयोग में लाकर भी कैंसर को जोखिमों से बचाव करने में मदद मिल सकती है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed