फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Brain Tumour Day 2020: इस खास दिवस का क्या है महत्व, जानें ब्रेन ट्यूमर के लक्षण, कारण और उपचार

Mon, 08 Jun 2020 07:34 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Mon, 08 Jun 2020 07:34 AM IST
विज्ञापन
world brain tumour day 2020 know all you need to know Brain tumor causes symptoms and treatment
विश्व मस्तिष्क ट्यूमर दिवस 2020 - फोटो : Pixabay

मानव शरीर की संरचना जितनी जटिल है, शरीर के विभिन्न अंगों में होने वाली बीमारियां भी उतनी ही जटिल है। दिल, किडनी, लिवर, फेफड़े, मस्तिष्क आदि में होने वाली बीमारियां तो और भी जटिल होती हैं। एक ऐसी ही जटिल बीमारी है, ब्रेन ट्यूमर। यह दरअसल, मस्तिष्क में होने वाली कोशिकाओं का जमाव है। जब ये कोशिकाएं अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगती है, जमने लगती है तो यह ट्यूमर जानलेवा भी हो सकता है। इसी के प्रति दुनियाभर के लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल आठ जून को 'विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस' मनाया जाता है। इस दिन देश के विभिन्न हिस्सों में होने वाले कार्यक्रमों में ब्रेन ट्यूमर के लक्षण, कारण और उपचारों के बारे में बताया जाता है। 

world brain tumour day 2020 know all you need to know Brain tumor causes symptoms and treatment
Brain Disease - फोटो : Pixabay
  • इस दिवस को सबसे पहले साल 2000 में मनाया गया था। इसकी शुरुआत जर्मन ब्रेन ट्यूमर एसोसिएशन डॉयचे हिरनट्यूमरहिल्फ की ओर से की गई थी। इस संघ का गठन साल 1998 में हुआ था। इस संघ में 14 देशों के 500 से ज्यादा सदस्य शामिल हैं। इसी संघ ने आठ जून को ब्रेन ट्यूमर डे घोषित किया था। तब से हर साल इस बीमारी के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाता है। तो आइए, जानते हैं इस बीमारी के लक्षण, कारण और उपचार के बारे में।
world brain tumour day 2020 know all you need to know Brain tumor causes symptoms and treatment
मस्तिष्क ट्यूमर - फोटो : Pixabay

ब्रेन ट्यूमर है क्या

  • शरीर के किसी अंग में अनावश्यक कोशिकाएं बढ़ने लगती है तो वह ट्यूमर का रूप ले लेता है। कोशिकाओं में वृद्धि के कारण ही कैंसर भी होता है। ऐसे ही मस्तिष्क में जब कोशिकाएं अनावश्यक रूप से बढ़ने लगती है तो यह ब्रेन ट्यूमर कहलाता है। अगर समय रहते इसका उचित इलाज नहीं कराया जाए तो यह खतरनाक साबित हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
world brain tumour day 2020 know all you need to know Brain tumor causes symptoms and treatment
पैटर्न सिरदर्द होना ब्रेन ट्यूमर का लक्षण - फोटो : Pixa

ब्रेन ट्यूमर के लक्षण क्या हैं?

  • अलग अलग हिस्सों में पैटर्न सिरदर्द होना। 
  • असामान्य उल्टी या जी मिचलाना।
  • शरीर का संतुलन बनाए रखने में परेशानी।
  • हाथ और पैर में सनसनी या सूनापन।
  • हाथ-पैर की गति का धीमी होने की समस्या। 
  • पीड़ित व्यक्ति के कई बार गंभीर सिरदर्द।
  • बोलने और सुनने में परेशानी हो सकती है।
  • आम दिनचर्या में भी भ्रमित होना।
  • दौरे भी पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
world brain tumour day 2020 know all you need to know Brain tumor causes symptoms and treatment
मस्तिष्क ट्यूमर - फोटो : Pixabay

ब्रेन ट्यूमर के प्रकार

  • कैंसरयुक्त ब्रेन ट्यूमर- इसे मलिग्नेंट ब्रेन ट्यूमर भी कहा जाता है। इसकी शुरुआत मस्तिष्क के अलावा ब्रेस्ट कैंसर या अन्य कैंसर से भी हो सकती है। 
  • गैर-कैंसर ब्रेन ट्यूमर- इसे बिनाइन ब्रेन ट्यूमर भी कहा जाता है। इसकी शुरुआत बहुत धीरे होती है और फिर से होने की संभावना भी कम रहती है, इसलिए इसे निम्न स्तरीय कैंसर के रूप में देखा जाता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed