फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: मेंटल हेल्थ की समस्या हो या क्रॉनिक बीमारियां, ये एक उपाय आपको रखेगा सुपर हेल्दी

Sat, 18 Apr 2026 07:56 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sat, 18 Apr 2026 07:56 PM IST
सार

आयुष मंत्रालय के अनुसार, योगासन सिर्फ शारीरिक व्यायाम नहीं हैं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के बीच सामंजस्य स्थापित करने का बेहतरीन माध्यम हैं। नियमित अभ्यास से शरीर लचीला और मजबूत बनता है, जबकि मन शांत और संतुलित होता है।

विज्ञापन
why yoga is important for our body and mind know benfits of yoga Ministry of Ayush
योग करना अच्छी सेहत के लिए जरूरी - फोटो : Amarujala.com/AI

लाइफस्टाइल और खानपान की गड़बड़ी ने सभी उम्र के लोगों में क्रॉनिक बीमारियों का खतरा बढ़ा दिया है। खानपान और लाइफस्टाइल में गड़बड़ी हो या अक्सर तनाव रहने की समस्या, इन सभी का हमारी शारीरिक और मानसिक दोनों सेहत पर गंभीर असर देखा जा रहा है। इस तरह के जोखिमों से बचे रहने के लिए डॉक्टर आहार और दिनचर्या दोनों में सुधार की सलाह देते हैं।



मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि अगर हम सभी कम उम्र से ही दिनचर्या में योग को शामिल कर लेते हैं तो इससे संपूर्ण स्वास्थ्य को विशेष लाभ मिल सकता है। सदियों पुरानी यह भारतीय परंपरा आज पूरी दुनिया में हेल्थ मंत्र बन चुकी है। 

विज्ञान भी मान चुका है कि नियमित योग करने से शरीर की इम्युनिटी मजबूत होती है, मानसिक तनाव कम होता है और कई गंभीर बीमारियों का खतरा घटता है। क्या आप नियमित रूप से योग का अभ्यास कर रहे हैं?

why yoga is important for our body and mind know benfits of yoga Ministry of Ayush
नियमित योग से मिलते हैं कई फायदे - फोटो : Adobe Stock

आयुष मंत्रालय ने बताया योग का महत्व

आयुष मंत्रालय ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में  बताया कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव, थकान और मानसिक असंतुलन आम समस्या बन चुकी है।
 



योगासन तन और मन दोनों को स्वस्थ रखने का सबसे आसान, प्राकृतिक और प्रभावी उपाय है। दुनिया भर में लोग न सिर्फ अपनी सेहत और तंदुरुस्ती के लिए योग को अपना रहे हैं, बल्कि इसके स्वास्थ्य, संतुलन और सद्भाव के संदेश को दुनिया के हर कोने तक पहुंचाने में भी मदद कर रहे हैं।
 

  • योग सिर्फ शरीर को लचीला बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मन, शरीर और आत्मा के बीच संतुलन बनाने का तरीका है।
  • हर दिन कुछ मिनट योग करने से न केवल दिन बेहतर रहता है बल्कि आपकी एनर्जी भी मिलती है।
why yoga is important for our body and mind know benfits of yoga Ministry of Ayush
डायबिटीज-बीपी की समस्या - फोटो : Freepik.com

योग आपको कई बीमारियों से रखता है दूर

नियमित योग करने से सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि आपकी इम्युनिटी मजबूत होती है, जिससे शरीर बीमारियों से लड़ने में सक्षम बनता है। यह स्ट्रेस और एंग्जायटी को कम करके मानसिक शांति देता है, जिससे नींद बेहतर होती है। 
 

  • योग पाचन तंत्र को सुधारता है और वजन कंट्रोल में मदद करता है।
  • ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल को संतुलित रखने में भी योग कारगर साबित होता है।
  • योग करने से शरीर में लचीलापन बढ़ती है और मांसपेशियां मजबूत होती हैं। 
  • हृदय स्वास्थ्य हेल्थ के लिए भी ये बेहद फायदेमंद है और लंबे समय तक शरीर को फिट रहने में मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
why yoga is important for our body and mind know benfits of yoga Ministry of Ayush
योग से शरीर होगा निरोग - फोटो : Adobe Stock

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

योग विशेषज्ञ बताते हैं कि योग कोई व्यायाम मात्र नहीं, बल्कि एक जीवनशैली है। इसे रोजाना थोड़े समय के लिए भी शामिल करने से तनाव मुक्ति, मानसिक स्पष्टता और शारीरिक स्थिरता मिलती है। विशेषकर युवाओं और व्यस्त लोगों के लिए योगासन तन-मन को स्वस्थ रखने का सबसे अच्छा उपाय है।

योग का अभ्यास हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद है। चाहे बच्चे हों या बुजुर्ग, सभी को इससे लाभ होता है। योगासनों से शरीर को ही नहीं बल्कि मन को भी कई लाभ मिलते हैं।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed