फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nutrition: तनाव से लेकर हार्टबीट की समस्या तक, इस पोषक तत्व की कमी के हो सकते हैं कई गंभीर स्वास्थ्य जोखिम

Sat, 09 Sep 2023 03:21 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 09 Sep 2023 03:21 PM IST
विज्ञापन
why magnesium is important and what happens in its deficiency, magnesium rich foods
मैग्नीशियम की कमी का हार्ट पर असर - फोटो : iStock

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना आहार के माध्यम से हमें कई प्रकार के पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है, पर क्या आप इसकी पूर्ति कर पा रहे हैं? अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि शरीर में विटामिन्स और पोषक तत्वों की कमी कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ाने वाली हो सकती है। अक्सर हम सभी प्रोटीन्स और विटामिन्स की तो बात करते हैं, पर अन्य आवश्यक तत्वों पर चर्चा नहीं की जाती है।



मैग्नीशियम शरीर के लिए ऐसा ही एक अति आवश्यक तत्व है, जिसका हृदय स्वास्थ्य से लेकर मांसपेशियों को स्वस्थ रखने, अस्थमा और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से कम करने में बड़ा योगदान है।

क्या आप शरीर के लिए आवश्यक मैग्नीशियम की जरूरतों को पूरा कर पा रहे हैं? अगर नहीं तो सावधान हो जाइए, इसके कई प्रकार के स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभाव होने का खतरा हो सकता है। मैग्नीशियम की कमी होने की स्थिति कोहाइपोमैग्नेसीमिया भी कहा जाता है, इसके शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार की सेहत पर दुष्प्रभाव होने का खतरा रहता है। आइए मैग्नीशियम की कमी के कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में जानते हैं।

why magnesium is important and what happens in its deficiency, magnesium rich foods
मैग्नीशियम वाली चीजों का करें सेवन - फोटो : iStock

शरीर के लिए जरूरी है मैग्नीशियम

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, शरीर में मैग्नीशियम की कमी होने की स्थिति की अक्सर पहचान नहीं हो पाती है, क्योंकि इसके स्पष्ट संकेत आमतौर पर तब तक प्रकट नहीं होते हैं जब तक यह शरीर में गंभीर रूप से कम न हो जाए। मधुमेह, पोषक तत्वों के अवशोषण की समस्या, क्रोनिक दस्त और सीलिएक डिजीज जैसी स्वास्थ्य समस्याओं को भी बढ़ाने वाली हो सकती है। शराब पीने वाले लोगों में इसकी कमी का खतरा बढ़ जाता है।

आइए जानते हैं कि मैग्नीशियम की कमी होने के किस प्रकार के स्वास्थ्य दुष्प्रभाव हो सकते हैं?

why magnesium is important and what happens in its deficiency, magnesium rich foods
तनाव की बढ़ती समस्या - फोटो : istock

मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं का बन सकता है कारण

मैग्नीशियम की कमी होने की स्थिति को कई प्रकार की मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ाने वाला पाया गया है। शोधकर्ताओं की टीम ने पाया कि अक्सर उदासीनता बने रहना, भावनात्मक समस्याओं का होना भी मैग्नीशियम की कमी होने का संकेत हो सकता है। समीक्षा अध्ययनों में शोधकर्ताओं ने निष्कर्ष निकाला कि मैग्नीशियम सप्लीमेंट्स का सेवन स्ट्रेस की समस्या से परेशान रहने वाले लोगों को लाभ पहुंचा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
why magnesium is important and what happens in its deficiency, magnesium rich foods
धड़कनों की अनियमितता की समस्या - फोटो : iStock

दिल की अनियमित धड़कन

दिल के धड़कन की अनियमितता भी मैग्नीशियम की कमी होने का एक संकेत हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, यह समस्या लंबे समय तक बिना लक्षणों के भी हो सकती है, हालांकि इसके बहुत गंभीर लक्षण होने की भी आशंका रहती है। दिल की धड़कन में अक्सर अनियमितता की समस्या बने रहने को हृदय रोगों के प्रमुख जोखिम कारक के तौर पर जाना जाता है।  गंभीर मामलों में यह स्थिति स्ट्रोक या हार्ट फेलियर का खतरा भी बढ़ा सकती है।

विज्ञापन
why magnesium is important and what happens in its deficiency, magnesium rich foods
कमजोरी और थकान की समस्या - फोटो : istock

थकान और मांसपेशियों में कमजोरी

थकान की समस्या शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार की हो सकती है, इसका सीधा सा मतलब है कि आपको आराम करने की जरूरत है। हालांकि, अगर आपको अक्सर थकान या कमजोरी महसूस होती रहती है तो इस बारे में किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें। इस तरह के लक्षण मैग्नीशियम की कमी से भी संबंधित हो सकते हैं। लो-मैग्नीशियम का स्तर तंत्रिका सिग्नलिंग और मांसपेशियों की कोशिकाओं की समस्याओं का भी कारण बन सकती है। 



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed