फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dengue: डेंगू के बाद भी महीनों तक बनी रह सकती हैं कई तरह की दिक्कतें, डॉक्टर ने बताए जटिलताओं से बचने के उपाय

Sat, 09 Sep 2023 02:55 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 09 Sep 2023 02:55 PM IST
विज्ञापन
health complications after dengue, how to prevent weakness and muscle pain after dengue
डेंगू के बाद होने वाली समस्यएं - फोटो : istock

डेंगू, मच्छरों के काटने से होने वाली एक गंभीर बीमारी है, यह जानलेवा भी हो सकती है। हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजधानी दिल्ली में डेंगू के मामलों ने इस बार पिछले छह साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को डेंगू से बचाव के लिए लगातार प्रयास करते रहना चाहिए, हर साल सितंबर-अक्तूबर के महीनों में राजधानी में डेंगू के मामले काफी बढ़ जाते हैं, ऐसे  में जोखिमों को ध्यान में रखते हुए सभी लोगों को एहतियात बरतते रहने की जरूरत होती है।



डॉक्टर कहते हैं, इस बार राजधानी दिल्ली में डेंगू के खतरनाक स्ट्रेन DEN-2 के मामले तेजी से बढ़ते हुए देखे गए हैं जो अपेक्षाकृत अधिक गंभीर रोग के खतरे को बढ़ाने वाला हो सकता है। डेंगू का संक्रमण तो गंभीर है ही, इससे ठीक होने के लंबे समय बाद तक भी आपको कई प्रकार की दिक्कतों का अनुभव होता रह सकता है।

आइए जानते हैं कि डेंगू की जटिलताओं से बचाव के लिए क्या प्रयास किए जा सकते हैं?

health complications after dengue, how to prevent weakness and muscle pain after dengue
डेंगू हो सकती है गंभीर - फोटो : istock

डेंगू के कारण लंबे समय तक बने रहने वाली समस्या

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, डेंगू से संक्रमण की स्थिति में गंभीर फ्लू जैसे लक्षण तक हो सकते हैं, इसके कारण रक्तस्रावी बीमारियों के होने का भी जोखिम रहता है। कई लोगों में डेंगू के ठीक हो जाने के लंबे समय बाद तक भी इसके कारण होने वाली स्वास्थ्य जटिलताएं जैसे थकान, जोड़ों में दर्द और कमजोरी बनी रह सकती है।

आमतौर पर संक्रमण के दौरान हुई शरीर में माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की कमी के कारण ऐसा होता है। आइए जानते हैं कि डेंगू से तेज रिकवरी और इसके दीर्घकालिक समस्याओं से कैसे बचा सकता है?

health complications after dengue, how to prevent weakness and muscle pain after dengue
कमर दर्द और जोड़ों में दर्द - फोटो : Istock

जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द की समस्या

डेंगू बुखार के दौरान मांसपेशियों, जोड़ों और हड्डियों में दर्द होना आम है। यही कारण है कि इसे 'ब्रेकबोन फीवर' भी कहा जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, डेंगू बुखार के ठीक होने के बाद भी कई लोगों में जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द की समस्या बनी रह सकती है। डेंगू के ठीक होने के बाद पॉलीआर्थ्राल्जिया (जोड़ों में दर्द) और मायलगिया (मांसपेशियों में दर्द) की समस्या के लंबे समय तक बने रहने का जोखिम रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
health complications after dengue, how to prevent weakness and muscle pain after dengue
डेंगू से ठीक होने के बाद की दिक्कतें - फोटो : Pixabay

भूख न लगना और वजन कम होना

डेंगू में मतली और भूख न लगना एक आम सी समस्या है, ये लक्षण इस रोग के ठीक होने के बाद भी बने रह सकते हैं। भूख की कमी के कारण शरीर में पोषक तत्वों की मात्रा भी कम होना काफी आम माना जाता है। शरीर में खनिजों और विटामिन्स की कमी हो जाने के कारण डेंगू से ठीक होने के बाद आपको थकान और शरीर बेहद कमजोर महसूस हो सकता है। यही कारण है कि डेंगू से ठीक होने के बाद आपका वजन कम हो सकता है। 

विज्ञापन
health complications after dengue, how to prevent weakness and muscle pain after dengue
स्वस्थ और पौष्टिक आहार का करें सेवन - फोटो : istock

क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, डेंगू के दौरान और ठीक होने के बाद शरीर के पोषण का विशेष ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। सुनिश्चित करें कि आपके आहार में ताजे फल-सब्जियों और प्रोटीन वाली चीजें अधिक हों। पनीर, राजमा, छोले, सूप, दही, दूध, सोया, बादाम, सूखे मेवे शाकाहारियों के लिए प्रोटीन का अच्छा स्रोत हैं। प्रोटीन के अलावा कई अन्य प्रकार के पोषक तत्वों की भी शरीर को आवश्यकता होती है, जिनकी भोजन के माध्यम से पूर्ति करना बहुत जरूरी हो जाता है। 




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed