Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: रोज दवा खाने के बाद भी बीपी नहीं हो रहा कंट्रोल? ब्रिटिश डॉक्टर ने बताया इसका कारण और उपाय

Fri, 20 Nov 2026 01:35 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 20 Nov 2026 01:35 PM IST
सार

High Blood Pressure: ब्लड प्रेशर की दवाएं लेने के बावजूद बीपी कम नहीं हो रहा है, तो इसकी वजह ज्यादा नमक, बढ़ता वजन, कुछ पेन किलर दवाएं और जीवनशैली की गड़बड़ी हो सकती है। नियमित एक्सरसाइज, कम नमक वाला भोजन और वॉल स्क्वाट जैसे अभ्यास बीपी कंट्रोल करने में मदद कर सकती हैं।

विज्ञापन
Why Is Your Blood Pressure Still High Despite Taking Medication What Research Says
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या - फोटो : Amarujala.com/AI

ब्लड प्रेशर सामान्य से बहुत ज्यादा बढ़ जाए या फिर कम हो जाए, ये दोनों ही स्थितियां सेहत के लिए मुश्किलें बढ़ाने वाली हो सकती हैं। हाई ब्लड प्रेशर से जहां हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा होता है, वहीं लो बीपी के कारण चक्कर आने-कमजोरी से लेकर गंभीर स्थितियों में शॉक लगने तक की दिक्कतें हो सकती हैं। इन जोखिमों को लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को अलर्ट रहने की सलाह देते हैं।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कई बार देखा जाता है कि बीपी की दवाएं लेने के बाद भी लोगों का ब्लड प्रेशर अक्सर बढ़ा हुआ रहता है, लगातार बनी रहने वाली ये स्थिति सेहत के लिए कई तरह की खतरनाक हो सकती है। 

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, कई बार हमारी रोजमर्रा की कुछ आदतें ही दवाओं के असर को कमजोर कर देती हैं। कुछ दर्द निवारक दवाएं, जरूरत से ज्यादा नमक खाना और बढ़ता वजन भी ब्लड प्रेशर को लगातार बढ़ाए हुआ रख सकता है। अब सवाल ये है कि फिर कैसे पता किया जाए कि आपका ब्लड प्रेशर क्यों बढ़ा हुआ रहता है और दवाएं लेने के बाद भी बीपी कम न हो तो फिर क्या उपाय किए जा सकते हैं?

आइए इस बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

Trending Videos
Why Is Your Blood Pressure Still High Despite Taking Medication What Research Says
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या - फोटो : Freepik.com

बार-बार रहता था बीपी हाई, मरीज हो गया कन्फ्यूज

लंदन की मशहूर जनरल प्रेक्टिशनर डॉ. फिलिपा केय, टोनी नाम के मरीज के ऐसे ही एक मामले का जिक्र करती हैं।

डॉ. कहती हैं, टोनी जब मुझसे मिलने आए, तो उन्हें पूरा यकीन था कि उनका ब्लड प्रेशर चेक करने वाला मशीन खराब हो गया है। उन्हें कुछ महीने पहले ही हाई ब्लड प्रेशर की समस्या का पता चला था। इसके बाद से वह रोज सुबह घर पर अपना ब्लड प्रेशर चेक कर रहे थे और दवाएं भी नियमित रूप से ले रहे थे।

शुरुआत में उनका ब्लड प्रेशर थोड़ा-थोड़ा कम हो रहा था। लेकिन कुछ समय बाद रीडिंग कम होनी बंद हो गई। नियमित दवाएं  बावजूद उनका ब्लड प्रेशर लगातार बढ़ा हुआ रहने लगा। उन्हें लगा कि शायद मशीन में ही कोई खराबी है। इसके बाद उन्होंने दूसरी मशीन से भी जांच कराई। इससे पता चला कि उनकी मशीन बिल्कुल ठीक काम कर रही है। परेशानी मशीन में नहीं, बल्कि उनके ब्लड प्रेशर में ही थी।

टोनी के साथ जो हुआ, वह बहुत से लोगों के साथ होता है। यानी हाई ब्लड प्रेशर की दवाएं नियमित रूप से लेने के बावजूद कुछ समय बाद ब्लड प्रेशर का कम होना बंद हो जाता है या वह लगातार ज्यादा बना रहता है। यह समस्या आम जरूर है, लेकिन इसे हल्के में लेना खतरनाक हो सकता है।

Why Is Your Blood Pressure Still High Despite Taking Medication What Research Says
खान-पान में करें सुधार - फोटो : Freepik.com

क्यों बढ़ा हुआ रहता है ब्लड प्रेशर?

डॉ कहती हैं,  कई बार डॉक्टर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए मरीज को एक से ज्यादा दवाएं देते हैं, ताकि उनको अधिकतम फायदा मिल सके। टोनी भी रोजाना तीन अलग-अलग दवाएं ले रहे थे। लेकिन दवाओं का भी एक स्तर तक ही असर हो सकता है।

सबसे पहले उन छिपी हुई वजहों पर ध्यान देना जरूरी है, जो ब्लड प्रेशर बढ़ा सकती हैं। इनमें से कुछ चीजें तो आपके किचन या दवाइयों की अलमारी में ही मौजूद हो सकती हैं।
 

  • उदाहरण के लिए, दर्द और सूजन कम करने के लिए इस्तेमाल होने वाली कुछ दवाएं ब्लड प्रेशर बढ़ा सकती हैं। इबुप्रोफेन जैसी दवाएं भी इसका कारण हो सकती हैं। 
  • हैरानी की बात यह है कि मुलेठी जैसी कुछ औषधियों से भी ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। इनमें सबसे खतरनाक आदतों में से एक है जरूरत से ज्यादा नमक खाना।
  • हमारे रोजमर्रा के खान-पान में कई ऐसी चीजें होती हैं, जिनमें पहले से ही काफी नमक मौजूद होता है। जैसे, सूप, सॉस, बाजार में मिलने वाले भोजन और प्रोसेस्ड मीट आदि। इसलिए ज्यादा नमक खाने से बचने का सबसे अच्छा तरीका है कि जहां तक संभव हो, घर पर ताजी चीजों से भोजन तैयार करें।


वेट लॉस करना भी बहुत जरूरी

ब्लड प्रेशर कम करने के लिए दूसरा जरूरी कदम है बढ़े हुए वजन को कम करना। जब शरीर का वजन ज्यादा होता है, तो दिल और धमनियों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है।
 

  • वजन कम करने से दिल को खून पंप करने में कम मेहनत करनी पड़ती है। अच्छी बात यह है कि वजन में थोड़ी-सी कमी भी ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकती है।
  • इसके अलावा शराब का सेवन कम करना और धूम्रपान छोड़ना भी जरूरी है। ये दोनों आदतें ब्लड प्रेशर और दिल की सेहत पर बुरा असर डाल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Why Is Your Blood Pressure Still High Despite Taking Medication What Research Says
वॉल स्क्वाट व्यायाम के फायदे - फोटो : Freepik.com

वॉल स्क्वाट का अभ्यास भी हो सकता है मददगार

ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने के लिए एक्सरसाइज भी बेहद जरूरी है। हर हफ्ते कम से कम 150 मिनट तक मध्यम स्तर की शारीरिक गतिविधि करना सभी लोगों के लिए जरूरी है। डॉ फिलिपा बताती हैं, एक ऐसी एक्सरसाइज भी है, जिसे मैं अपने मरीजों को रोज करने की सलाह देती हूं, वह है वॉल स्क्वाट।
 

  • इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले अपनी पीठ को दीवार से सटाकर सीधे खड़े हो जाएं। पैरों को दीवार से थोड़ा आगे की तरफ रखें।
  • अब धीरे-धीरे अपने शरीर को नीचे की ओर खिसकाएं। इस तरह बैठने की स्थिति बनाएं, जैसे आप किसी ऐसी कुर्सी पर बैठे हों।
  • घुटनों को मोड़ते हुए शरीर को नीचे लाएं। कोशिश करें कि आपकी जांघें जमीन के लगभग समानांतर आ जाएं। इसके बाद इसी स्थिति में रुकें और कुछ देर तक ऐसे ही रहें।


जब आप दीवार के सहारे बैठने जैसी स्थिति में रुकते हैं, तो आपकी जांघों की मांसपेशियां लगातार सिकुड़ी हुई रहती हैं। इससे उन मांसपेशियों तक खून पहुंचाने वाली धमनियों पर दबाव पड़ता है और कुछ समय के लिए खून का बहाव सीमित हो जाता है। जब आप दोबारा सीधे खड़े होते हैं, तो मांसपेशियों का दबाव हट जाता है और खून फिर से तेजी से बहने लगता है।

इस तरह बार-बार मांसपेशियों के सिकुड़ने और फिर ढीला पड़ने की प्रक्रिया से समय के साथ धमनियों की दीवारों की काम करने की क्षमता बेहतर हो सकती है। वे खून के बहाव में होने वाले बदलावों के प्रति बेहतर प्रतिक्रिया देने लगती हैं।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed