फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेक्स संबंधी इस बीमारी का क्यों शिकार हो रहे हैं भारतीय?

Thu, 05 Dec 2019 05:41 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: नवनीत राठौर Updated Thu, 05 Dec 2019 05:41 PM IST
विज्ञापन
why indians are getting affected sex related disease
रिलेशनशिप - फोटो : pixabay

अमेरिका में 6.5 करोड़ से ज्यादा लोग यौन रोगों से ग्रसित हैं। साल दर साल 1.9 करोड़ से ज्यादा नए मरीज यौन रोगों (सेक्शुअल ट्रांसमिटेड डिजीज़) से ग्रसित हो रहे हैं। भारत में यौन जनित संक्रमण से हर साल 3 करोड़ से लेकर 3.5 करोड़ लोग ग्रसित होते हैं।  विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि हर साल दुनियाभर में सेक्शुअल ट्रांसफिटेड इंफेक्शन (एसटीआई) से 10 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित होते हैं।

why indians are getting affected sex related disease
Relationship - फोटो : Pixabay

एसटीडी एक आम बीमारी है जो यौन संबंधों के दौरान होने वाले संक्रमण से होती है। यानी की शारीरिक संबंध बनाने के दौरान यौन रोग, एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलते हैं। हालांकि इसका मतलब यह भी नहीं है कि स्त्री और पुरुष के बीच बनने वाले यौन संबंधों से एसटीडी की ही बीमारियां फैलती हैं। लेकिन अगर एक व्यक्ति को एसडीटी की बीमारी है तो दूसरे को वो संक्रमित हो सकती है।

इसके अलावा, असुरक्षित यौन संबंध और अशिक्षा का अभाव यौन रोगों की सबसे बड़ी वजह बनते हैं। स्त्रियों और पुरुषों में सेक्शुअल ट्रांसमिटेड डिजीज़ यानी यौन रोगों के लक्षण अलग-अलग होते हैं। आइए जानते हैं यौन रोग किस तरह से हमारी जीवनशैली को प्रभावित करते हैं...

why indians are getting affected sex related disease
relationship - फोटो : pixa
पुरुषों में यौन रोगों के लक्षण

पुरुषों में यौन रोगों के लक्षण आम तौर पर पेशाब में संक्रमण। पेशाब के दौरान दर्द होने, लिंग में सूजन, दाने और खुजली के रूप में हो सकते हैं।  इसके अलावा अंडकोष में घाव और चकते होना भी एसटीडी के लक्षणों में शामिल हैं। अंडकोष में सूजन भी यौन रोगों के ही लक्षण हैं।  इसके अलावा भी यौन रोगों के कई लक्षण हो सकते हैं। असुरक्षित यौन संबंधों की वजह से ही एड्स जैसी जानलेवा बीमारी भी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
why indians are getting affected sex related disease
Relationship - फोटो : canva.com
कई बार यौन सबंधी रोगों के लक्षण कई हफ्ते बाद भी सामने आते हैं। एसटीडी की बीमारी को हम आम तौर पर दो बैक्टीरिया गानरीअ और क्लैमाइडिया के रूप में ही जानते हैं लेकिन सेक्शुअल कॉन्टेक्ट में आने की वजह से कई और तरह की बीमारियां भी हो सकती हैं। इनमें हेपेटाइटिस और एड्स भी शामिल है। 
विज्ञापन
why indians are getting affected sex related disease
relationship - फोटो : pixa

महिलाओं में यौन बीमारियों के लक्षण

महिलाओं में यौन बीमारियों के लक्षण दर्द और शारीरिक संबंध बनाने के दौरान असहजता, पेशाब में दर्द, जलन और सूजन के तौर पर दिखाई देते हैं। योनी के आसपास घाव, चकते और दाने भी यौन संक्रमित बीमारियों के लक्षण होते हैं।  इसमें योनी के आसपास खुजली भी प्रमुख लक्षण है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed