फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोजाना दही का सेवन बढ़ाएगा इम्यूनिटी साथ ही सेहत को होंगे बहुत सारे फायदे

Tue, 14 Apr 2020 08:10 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 14 Apr 2020 08:10 AM IST
विज्ञापन
why having curd daily is a healthy habit
दही

भारतीय खाने की जान है दही। फिर वो चाहे चीनी के साथ मीठा टेस्ट लिए हो या फिर रायते के रूप में। एक पारंपरिक भारतीय थाली में रायता बेहद खास जगह रखता है। लेकिन क्या आप जानते हैं दही केवल स्वाद के लिए नहीं खाई जाती बल्कि इसे खाने से सेहत को बहुत सारे फायदे होते हैं। अगर आपको दूध पीना कम पसंद है तो दही खाइए क्योंकि दही में भी कैल्शियम की मात्रा भरपूर होती है। इसके साथ ही रोजाना एक कटोरी दही का सेवन गर्मियों में सेहत से साथ शरीर को भी गर्मी से राहत दिलाता है। तो चलिए जानें दही खाने से सेहत को क्या-क्या फायदे होते हैं।

why having curd daily is a healthy habit

अक्सर हमने सुना है कि रोज दही खानी चाहिए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि केवल एक कटोरी दही खान से शरीर को इतने सारे मिनरल्स मिलते हैं कि शरीर आसानी से स्वस्थ रह सकता है। दोपहर के भोजन में दही खाने का नियम स्वस्थ रहने का सरल तरीका है। 



 
why having curd daily is a healthy habit

इम्यूनिटी सिस्टम
दरअसल, दही खाने से शरीर का इम्यूनिटी सिस्टम सही रहता है। बहुत सारे शोधों में ये बात सामने आई है कि दही में मौजूद बैक्टीरिया बीमारी से लड़ने में मदद करते हैं। पेट से जुड़ी बीमारियों के लिए तो दही किसी औषधि से कम नही है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
why having curd daily is a healthy habit
- फोटो : pixa
पाचन क्रिया को सुधारता है

रोजाना दही खाने से शरीर में प्रोबायोटिक की मात्रा बढ़ती है। जो आंतों को सुरक्षित रखने के साथ ही उन्हें गर्मियों में होने वाली बीमारियों जैसे डायरिया और पेटदर्द से राहत देता है। अगर दही को नियम से खाया जाए तो इससे वजन भी कंट्रोल में रहता है।



 
विज्ञापन
why having curd daily is a healthy habit
- फोटो : Pixabay
ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है
दही अगर कम फैट वाले दूध से बनाई जाए तो ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करता है। इसमें कोलेस्ट्रॉल से लड़ने वाले तत्व पोटैशियम और मैग्नीशियम होते हैं, जो खून को साफ करते हैं। साथ ही कैल्शियम की मात्रा दिल की मसल्स को फिट रखने में मदद करती है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed