फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Heart Health: दिल को फिट रखना है तो बदल दें डाइट, अपनी थाली में शामिल करें ये चीजें

Fri, 18 Oct 2024 01:28 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 18 Oct 2024 01:28 PM IST
विज्ञापन
Why do we need magnesium benefits for heart and diabetes know magnesium rich foods
हृदय को स्वस्थ रखने के लिए क्या खाएं? - फोटो : Freepik.com

हृदय को स्वस्थ रखने के लिए हमें कई प्रकार के पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। मैग्नीशियम और पोटेशियम उनमें से एक हैं। मैग्नीशियम एक ऐसा पोषक तत्व है जो मांसपेशियों और तंत्रिका कार्य, ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने के लिए जरूरी माना जाता है। आहार के माध्यम से हमें नियमित रूप से इस पोषक तत्व की आवश्यकता होती है। शरीर में इसकी कमी हो जाने के कारण दिल का दौरा, स्ट्रोक, मधुमेह या ऑस्टियोपोरोसिस जैसी स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम अधिक हो सकता है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, जिस तरह से हमें नियमित रूप से प्रोटीन, विटामिन्स की जरूरत होती है, उसी तरह से मैग्नीशियम से भरपूर आहार भी आवश्यक है। आप कई प्रकार के नट्स और सीड्स के माध्यम से इसकी पूर्ति कर सकते हैं। जिन लोगों में मैग्नीशियम की कमी हो जाती है उनमें हृदय रोग, डायबिटीज सहित कई अन्य गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। 

Why do we need magnesium benefits for heart and diabetes know magnesium rich foods
पौष्टिक चीजों का करें सेवन - फोटो : Freepik.com

हृदय रोगों से बचे रहने के लिए मैग्नीशियम जरूरी

अध्ययनों से पता चलता है कि हृदय को स्वस्थ रखने में मैग्नीशियम की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। साल 2018 में किए गए अध्ययनों की समीक्षा में पाया गया है कि मैग्नीशियम की कमी से व्यक्ति में हृदय संबंधी समस्याओं का जोखिम बढ़ सकता है। वैज्ञानिकों ने पाया कि कंजेस्टिव हार्ट फेलियर वाले लोगों में अक्सर मैग्नीशियम की कमी देखी जाती रही है, ये लक्षणों को और भी बिगाड़ सकती है।

कुछ शोध ये भी बताते हैं कि दिल का दौरा पड़ने के तुरंत बाद मैग्नीशियम देने से मृत्यु का जोखिम कम किया जा सकता है, हालांकि इसके लिए अभी और अधिक शोध की आवश्यकता है।

Why do we need magnesium benefits for heart and diabetes know magnesium rich foods
हृदय रोगों का खतरा - फोटो : Freepik.com

स्ट्रोक और हार्ट अटैक का कम होता है खतरा

अध्ययनकर्ताओं ने बताया कि मैग्नीशियम, उच्च रक्तचाप को कंट्रोल रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसी संदर्भ में किए गए अध्ययनों से पता चला कि आहार के माध्यम से मैग्नीशियम का सेवन बढ़ाने से व्यक्ति में स्ट्रोक और हार्ट अटैक का जोखिम कम हो सकता है। वयस्कों को प्रतिदिन 270-400 मिलीग्राम की मात्रा में मैग्नीशियम की जरूरत होती है। आहार में मैग्नीशियम वाली चीजों को शामिल करके स्ट्रोक और हार्ट अटैक से बचाव किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Why do we need magnesium benefits for heart and diabetes know magnesium rich foods
डायबिटीज कैसे कंट्रोल करें - फोटो : Freepik.com

शुगर लेवल भी रहता है कंट्रोल

डायबिटीज के शिकार लोगों में हार्ट से संबधित समस्याओं का खतरा अधिक देखा जाता रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, मैग्नीशियम वाली चीजों को आहार का हिस्सा बनाकर डायबिटीज और हार्ट दोनों ही परेशानियों को कम किया जा सकता है। मैग्नीशियम ग्लूकोज नियंत्रण और इंसुलिन के मेटाबॉलिज्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

वर्ल्ड जर्नल ऑफ डायबिटीज में 2015 की समीक्षा में बताया गया है कि मधुमेह के शिकार अधिकतर लोगों में मैग्नीशियम की कमी हो सकती है। आहार में मैग्नीशियम वाली चीजों को शामिल करके डायबिटीज और इसके कारण होने वाले हृदय रोगों से भी बचाव किया जा सकता है।

विज्ञापन
Why do we need magnesium benefits for heart and diabetes know magnesium rich foods
खान पान में करें सुधार - फोटो : Freepik.com

कैसे प्राप्त करें मैग्नीशियम?

आहार के माध्यम से आसानी से मैग्नीशियम की पूर्ति की जा सकती है। नट्स और सीड्स, बीन्स, हरी पत्तेदार सब्जियां, साबुत अनाज, कोको युक्त चॉकलेट और मछलियों ोको इसका अच्छा स्रोत माना जाता है। काजू-बादाम और पालक के सेवन से भी इसकी पूर्ति की जा सकती है। आहार में सुधार करके मैग्नीशियम की पूर्ति करना आसान हो सकता है।



-------------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed