फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विश्व स्वास्थ्य संगठन की सलाह: रोजाना पांच ग्राम ही खाएं नमक, अधिक सेवन से हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां

Fri, 07 May 2021 04:14 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 07 May 2021 04:14 PM IST
विज्ञापन
WHO recommended 5g of daily salt intake for people helps to reduce risk of the heart diseases and strokes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

नमक एक ऐसा खाद्य पदार्थ है, जिसके बिना किसी का भी काम नहीं चल सकता है। खाने में इसका इस्तेमाल सिर्फ स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं किया जाता है बल्कि इसके कई फायदे भी हैं। अगर आपके गले में खराश है, दर्द है या फिर सूजन, नमक के पानी से कुल्ला करने या गरारा करने से काफी राहत मिलती है। दरअसल, यह एक एंटीसेप्टिक की तरह काम करता है और संक्रमण से लड़ने में मदद करता है। इस कोरोना काल में भी लोगों को नमक पानी से गरारा करने की सलाह दी जा रही है और नमक के बिना खाना तो एकदम बेस्वाद ही लगता है। लेकिन क्या कभी आपने ये सोचा है कि ज्यादा नमक नुकसानदायक भी हो सकता है? 

WHO recommended 5g of daily salt intake for people helps to reduce risk of the heart diseases and strokes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सलाह दी है कि लोगों को रोजाना मात्र पांच ग्राम ही नमक का सेवन करना चाहिए, जबकि अधिकतर लोग इसका दोगुना नमक रोज खाते हैं। संगठन का कहना है कि अधिक नमक खाने से हर साल तीन मिलियन यानी 30 लाख लोगों की मौत हो जाती है। 

WHO recommended 5g of daily salt intake for people helps to reduce risk of the heart diseases and strokes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि अधिक नमक खाने से हृदय रोगों और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। संगठन की पिछले साल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वयस्कों के लिए प्रति दिन पांच ग्राम से कम नमक का सेवन रक्तचाप, हृदय रोग, स्ट्रोक और कोरोनरी हार्ट अटैक के जोखिम को कम करने में मदद करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
WHO recommended 5g of daily salt intake for people helps to reduce risk of the heart diseases and strokes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कई विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि अधिक नमक के सेवन से किडनी में पथरी होने की संभावना अधिक होती है, क्योंकि यह मूत्र में कैल्शियम का स्तर बढ़ाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर अगर नमक की खपत को अनुशंसित स्तर तक कम कर दिया जाए तो अनुमानित 2.5 मिलियन यानी 25 लाख मौतों को हर साल रोका जा सकता है। 

विज्ञापन
WHO recommended 5g of daily salt intake for people helps to reduce risk of the heart diseases and strokes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अगर आप पैकेट बंद खाद्य पदार्थों (चिप्स वगैरह) का सेवन अधिक करते हैं, तो संभल जाइए, क्योंकि जाने-अनजाने में आप इसी के जरिए वो नमक की ज्यादा मात्रा ले लेते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। इसलिए ध्यान रखें और रोजाना तय मात्रा से अधिक नमक का सेवन न करें। 

स्रोत और संदर्भ:   
1. World Health Organization (WHO) 
https://www.facebook.com/WHO 
2. Salt reduction 
https://www.who.int/news-room/fact-sheets/detail/salt-reduction

अस्वीकरण नोट: यह लेख विश्व स्वास्थ्य संगठन के फेसबुक पेज और वेबसाइट पर दी गई जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। किसी भी तरह की बीमारी के लक्षण हों अथवा आप किसी रोग से ग्रसित हों तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed