डॉक्टर आयशी पाल
एम्स
कोरोना वायरस की बढ़ती रफ्तार को रोकने के लिए सरकार ने देशभर में टीकाकरण अभियान को और तेज कर दिया है। देश में अब 18 साल और उससे अधिक आयु के लोगों को भी टीके दिए जा रहे हैं। वैक्सीन की पहली डोज लेने के बाद कुछ लोगों ने इसके साइड-इफेक्ट के रूप में बुखार और शरीर में दर्द की शिकायत की थी। डॉक्टर ऐसे लोगों को ज्यादा दिक्कत होने पर पेरासिटामोल लेने की सलाह देते हैं।
विशेषज्ञ कहते हैं कि शरीर में किसी बाहरी तत्व के प्रवेश करने पर इस तरह की प्रतिक्रिया होना सामान्य है, वैक्सीन भी शरीर के लिए बाहरी ही है। हालांकि हर बार दर्द निवारक दवाएं लेने सही नहीं है। आइए डॉक्टरों द्वारा सुझाए ऐसे कुछ उपायों के बारे में जानते हैं, जिनकी मदद से आप वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स को आसानी से दूर कर सकते हैं, वह भी बिना किसी दवा के।
2 of 6
वैक्सीन का साइड-इफेक्ट्स होना सामान्य
- फोटो : Pixabay
एम्स की डॉक्टर आयशी पाल कहती हैं कि लोगों में वैक्सीन के साइड-इफेक्ट्स का होना सामान्य है, इससे घबराने की जरूरत नहीं है। ये सभी साइड-इफेक्ट्स 24-48 घंटे में स्वत: ही चले जाते हैं। जिन लोगों को इससे ज्यादा परेशानी का अनुभव हो वह पेरासिटामोल ले सकते हैं। लेकिन हर बार आपको दवाइयों का ही सहारा नहीं लेना चाहिए। आप कुछ सामान्य उपायों के माध्यम से भी टीकाकरण के बाद हो रही परेशानियों को दूर कर सकते हैं।
3 of 6
ज्यादा दिक्कत होने पर ही लें दवाइयां
- फोटो : Social media
क्या दर्द निवारक दवाओं से वैक्सीन का असर कम हो जाता है?
विशेषज्ञ कहते हैं कि अब तक ऐसा कोई शोध नहीं है जिसके आधार पर कहा जा सके कि दर्द निवारक दवाओं का उपयोग करने से वैक्सीन का असर खत्म हो जाता है या फिर इससे कोई नुकसान हो सकता है। हालांकि हमें यह जरूर याद रखना चाहिए कि किसी भी दवा का बहुत ज्यादा प्रयोग करना कई अन्य मामलों में नुकसानदायक जरूर हो सकता है।
डॉक्टरों ने यह देखा है कि वैक्सीन शॉट से पहले या बाद में ली जाने वाली कुछ दर्द निवारक दवाएं इम्यून रिस्पॉस को कम कर सकती हैं। ऐसे में जब तक आपको बहुत ज्यादा दिक्कत न हो, किसी तरह की दवाओं के इस्तेमाल से बचना चाहिए। बहुत आवश्यकता होने पर पेरासिटामोल ले सकते हैं।
4 of 6
वैक्सीन के बाद हो सकता है हल्का बुखार
- फोटो : pixabay
बुखार कम करने के लिए ठंडी पट्टी का इस्तेमाल करें
टीकाकरण के बाद हल्का बुखार होना सबसे सामान्य प्रतिक्रियाओं में से एक है। आप बिना दवाओं के उपयोग के भी बुखार कम करने का प्रयास कर सकते हैं। इसके लिए ठंडी पट्टी का इस्तेमाल करके शरीर के तापमान को नियंत्रित किया जा सकता है। बुखार के साथ ठंड लगने और सिरदर्द को दूर करने के लिए भी कुछ अन्य घरेलू उपायों का प्रयोग दवाइयों से ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।
5 of 6
टीके के बाद थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है
- फोटो : istock
थकान और कमजोरी में क्या करें?
वैक्सीन से होने वाले दुष्प्रभावों से बचने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप अपने आहार और जीवन शैली को बेहतर कर लें। टीकाकरण के एक दिन पहले अच्छी नींद लें। वैक्सीन लेने से पहले और बाद में अच्छा और पौष्टिक आहार लेने से भी थकान और कमजोरी जैसे साइड-इफेक्ट्स को नियंत्रित किया जा सकता है। टीका लेने के बाद दिन में 3-4 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए।