फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yellow Watermelon: लाल या पीला तरबूज सेहत के लिए कौन-सा है अधिक फायदेमंद? जानिए दोनों में अंतर

Wed, 14 May 2025 08:18 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Wed, 14 May 2025 08:18 PM IST
सार

Yellow Watermelon Benefits: लाल वाले तरबूज के बारे में आप सभी जानते होंगे, लेकिन पीला तरबूज भी अब लोकप्रिय हो रहा है। दोनों तरबूज पौष्टिक होने के साथ-साथ स्वादिष्ट भी होते हैं। आइए इस लेख में जानते हैं कि कौन-सा तरबूज अधिक फायदेमंद है?

विज्ञापन
Which is more healthy red or yellow watermelon know in hindi pila tarbuj disprj
पीला तरबूज - फोटो : Freepik

Red vs Yellow Watermelon: गर्मियों में अधिकतर लोग तरबूज खाना पसंद करते हैं। यह रसीला फल न केवल ताजगी देता है, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। आमतौर पर हम लाल वाला तरबूज खाते हैं, लेकिन हाल के वर्षों में पीला वाला तरबूज (येलो वॉटरमेलन) भी बाजार में लोकप्रिय हो रहा है। ये दोनों ही तरबूज स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक होते हैं। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल होगा कि आखिर इन दोनों तरह के तरबूज में क्या अंतर होता है? आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं, साथ ही ये भी जानेंगे कि लाल और पीले तरबूज में से सेहत के लिए कौन-सा अधिक फायदेमंद होता है?



लाल तरबूज
लाल तरबूज अपनी रसीली मिठास और ताजगी के लिए जाना जाता है और इसे लगभग सभी लोग पसंद करते हैं। इसका गहरा लाल रंग लाइकोपीन नामक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इस तरबूज में मौजूद लाइकोपीन हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, कैंसर के जोखिम को कम करने में मदद करता है और त्वचा को सूरज की हानिकारक यूवी रेज से बचाता है। इसके अलावा, लाल तरबूज में विटामिन-सी और विटामिन-ए प्रचुर मात्रा में होते हैं।

Which is more healthy red or yellow watermelon know in hindi pila tarbuj disprj
तरबूज - फोटो : Freepik

लाल तरबूज में लगभग 91% पानी होता है, जो गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचाने में कारगर है। यह शरीर को हाइड्रेट रखता है और ताजगी प्रदान करता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, नियमित रूप से लाल तरबूज खाने से हृदय रोगों का जोखिम कम किया जा सकता है। साथ ही, इसका सेवन त्वचा को चमकदार बनाता है और गर्मी में थकान को दूर करता है।


ये भी पढ़ें- Health Alert: अधिक आम खाने से पेट में हो सकती हैं ये परेशानियां, इन बातों का रखें ध्यान
Which is more healthy red or yellow watermelon know in hindi pila tarbuj disprj
पीला तरबूज - फोटो : Freepik

पीला तरबूज
पीला तरबूज, स्वाद में लाल तरबूज की तुलना में थोड़ा कम मीठा होता है। लेकिन यह लाल तरबूज की तरह पोषक तत्वों से भरपूर एक स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक फल है। इसका चमकीला पीले रंग का हिस्सा बीटा-कैरोटीन की मौजूदगी के वजह से पीला होता है। बीटा-कैरोटीन आंखों की सेहत, त्वचा के स्वास्थ्य और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।


ये भी पढ़ें- Nomophobia: क्या आप भी थोड़े समय के लिए मोबाइल से नहीं रह पाते हैं दूर? हो सकता है 'नोमोफोबिया' का खतरा
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Which is more healthy red or yellow watermelon know in hindi pila tarbuj disprj
पीला तरबूज - फोटो : Freepik

पीले तरबूज पोटैशियम का भी अच्छा स्रोत है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। लाल तरबूज की तरह, पीले तरबूज में भी लगभग 91% पानी होता है, जो गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करता है। यह शरीर को हाइड्रेट रखता है और ताजगी प्रदान करता है।


ये भी पढ़ें-  Fatigue Syndrome: सुस्ती, एकाग्रता में कमी और खराब स्लीप साइकिल से हैं परेशान? हो सकता है इस बीमारी का खतरा
 
विज्ञापन
Which is more healthy red or yellow watermelon know in hindi pila tarbuj disprj
पीला तरबूज - फोटो : Freepik
कौन सा तरबूज अधिक फायदेमंद?
लाल और पीला तरबूज दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद हैं, आप अपनी जरूरतों और स्वाद के आधार पर इनका चयन कर सकते हैं। लेकिन अगर आप आंखों की सेहत को प्राथमिकता देते हैं, तो पीला तरबूज आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। दोनों में उच्च पानी की मात्रा डिहाइड्रेशन से बचाती है, जो गर्मियों में जरूरी है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed