फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: गंभीर बीमारियों के कारण भी हो सकती है बेहोशी, इसमें 'ABC' फार्मूला बहुत कारगर, जानिए विस्तार से

Sun, 24 Dec 2023 07:30 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 24 Dec 2023 07:30 PM IST
विज्ञापन
what to do if someone is unconscious first aid treatment for fainting patient
बेहोशी की स्थिति - फोटो : iStock

बेहोशी या अचानक से चेतना खो देना वैसे तो सामान्य स्थिति है, पर कुछ मामलों में यह गंभीर समस्याओं का संकेत भी हो सकती है। ऐसा आमतौर पर तब होता है जब मस्तिष्क तक पहुंचने वाली ऑक्सीजन की मात्रा में कमी आ जाती है। बेहोशी किसी गंभीर चिकित्सकीय समस्या के बिना भी हो सकती है, वहीं कई बार कुछ बीमारियों के कारण भी आपको बेहोशी हो सकती है। 



बेहोशी की स्थिति में चक्कर आने के कुछ सेकेंड बाद व्यक्ति कुर्सी से या जमीन पर गिर सकता है। अधिकांश लोग कुछ सेकंड के बाद होश में आ जाते हैं, पर अगर आपको या किसी परिचित को बार-बार इस तरह की दिक्कत हो रही है तो उसे डॉक्टर के पास जरूर ले जाएं।

what to do if someone is unconscious first aid treatment for fainting patient
बेहोशी क्यों होती है? - फोटो : istock

क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ?

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू), वाराणसी में न्यूरोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉक्टर वी.एन मिश्र कहते हैं, बेहोशी की स्थिति में तेज आवाज या व्यक्ति को हिलाने-डुलाने पर भी वह प्रतिक्रिया नहीं दे पाता है। यहां तक कि नाड़ी भी धीमी हो सकती है। ये आपातकालीन स्थिति है, जिसमें रोगी को तुरंत किसी डॉक्टर के पास ले जाना चाहिए।

कई बार हमें सड़क के आसपास बेहोशी की स्थिति में लोग दिख जाते हैं, ऐसी स्थिति में अगर नजदीक में कोई डॉक्टर न हों तो  'ABC' फार्मूले की मदद से रोगी को गंभीर समस्या से बचाया जा सकता है।

what to do if someone is unconscious first aid treatment for fainting patient
बेहोश शख्स को सीपीआर देता युवक - फोटो : Pixabay

क्या है  'ABC' फार्मूला

डॉक्टर मिश्र बताते हैं, अगर कोई बेहोश मिले और आसपास डॉक्टर ना हों तो तुरंत उस व्यक्ति पर  'ABC' फार्मूले का पालन करें। इसमें 

  • A: एयरवेज की जांच करें- रोगी को सिर को टिल्ट करते हुए ठोड़ी को ऊपर की तरफ करें।
  • B : ब्रीदिंग यानी देखें कि सांस ठीक से चल रही है या नहीं?
  • C : सर्कुलेशन- दिल की धड़कनों को गौर से सुनें। रोगी की छाती को दबाएं (सीपीआर दें)
अगर इसमें से कुछ भी असामान्य लग रहा हो तो तुंरत किसी नजदीकी अस्पताल में ले जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
what to do if someone is unconscious first aid treatment for fainting patient
ब्लड प्रेशर की जांच - फोटो : istock

तुरंत करें ये काम

बेहोश व्यक्ति के ABC की जांच के बाद कुछ जरूरी काम करें।

  • तुरंत कपड़ों को ढीला कर दें। 
  • व्यक्ति को करवट लिटा दें। 
  • अगर मेडिकल सुविधा हो तो तत्काल शुगर चेक करें। शुगर कम हो तो तुरंतकिसी चिकित्सक से मिलें। 
  • ब्लड प्रेशर की जांच करें। बीपी लो होने पर थोड़ी मात्रा में नमक पानी का घोल दे सकते हैं। 
  • अगर हृदय गति कमजोर हो या रुकी हो तो सीपीआर दें। 
मरीज को अस्पताल पहुंचाने का तत्काल इंतजाम भी साथ-साथ करें। 
 
विज्ञापन
what to do if someone is unconscious first aid treatment for fainting patient
बेहोशी की स्थिति - फोटो : iStock

क्यों होती है बेहोशी की दिक्कत

डॉक्टर बताते हैं बेहोशी के कई कारण हो सकते हैं। दुर्घटना या गंभीर रूप से रक्त की हानि होने, छाती या सिर पर चोट लगने, शराब या मादक पदार्थों के सेवन के कारण बेहोशी हो सकती है। इसके अलावा कुछ चिकित्सकीय समस्याओं जैसे लो ब्लड शुगर या लो ब्लड प्रेशर, मस्तिष्क में रक्त के प्रवाह में कमी, तंत्रिका संबंधी समस्या जैसे दौरे या स्ट्रोक, गर्मी के दिनों में डिहाइड्रेशन, तनाव की समस्या के कारण बेहोशी हो सकती है।

आमतौर पर ये कुछ समय में ठीक भी हो जाती है पर अगर जल्द होश न आए तो स्थिति बिगड़ने का भी खतरा हो सकता है। 



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed