फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   Hartalika Teej 2026 Vrat Special Sweet Homemade Mawa Barfi Easy Recipe That Melts in Your Mouth

हरतालिका तीज 2026: तीज का व्रत खोलें इस खास बर्फी के साथ, मुंह में घुल जाएगी स्वाद की मिठास

Mon, 14 Sep 2026 02:02 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 14 Sep 2026 02:02 PM IST
सार

Mawa Barfi Recipe in Hindi: इस बार तीज व्रत के लिए घर पर ही शुद्ध मावा बर्फी आसानी से बनाएं। यहां सामग्री और विधि बताई जा रही है, इसे नोट कर लें।
 

विज्ञापन
Hartalika Teej 2026 Vrat Special Sweet Homemade Mawa Barfi Easy Recipe That Melts in Your Mouth
मावा बर्फी कैसे बनाएं - फोटो : Ai

विस्तार

Hartalika Teej 2026: आज हरतालिका तीज मनाई जा रही है। इस पर्व पर महिलाएं निर्जला उपवास करती हैं और मिट्टी के भगवान शिव, माता पार्वती का निर्माण करके उनकी स्थापना करती हैं। संध्या में शिव शक्ति की पूजा की जाती है। इस दौरान भगवान को भोग अर्पित किया जाता है और अगले दिन उपवास के बाद भोग प्रसाद रूप में ग्रहण करके उपवास खोला जाता है। 

विज्ञापन


तीज के व्रत के बाद अगर कुछ ऐसा खाने का मन हो जो स्वादिष्ट होने के साथ घर की बनी मिठास भी दे, तो मावा बर्फी एक शानदार विकल्प है। मुलायम मावा, चीनी और इलायची से तैयार यह बर्फी त्योहार के मौके पर मेहमानों को भी खूब पसंद आएगी। इसे बनाना बेहद आसान है और इसके लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती।
विज्ञापन


इस बार तीज व्रत के लिए घर पर ही शुद्ध मावा बर्फी आसानी से बनाएं। सामग्री और विधि नोट कर लें।

हरतालिका तीज रंगोली: शिव-पार्वती से लेकर बेलपत्र तक, हरतालिका तीज पर बनाएं ये शुभ रंगोली डिजाइन

विज्ञापन
विज्ञापन



 मावा बर्फी बनाने के लिए सामग्री

  • 250 ग्राम मावा/खोया
  • 100 ग्राम पिसी चीनी
  • 1/2 चम्मच इलायची पाउडर
  • 1 चम्मच घी
  • कटे हुए बादाम-पिस्ता
  • सजाने के लिए थोड़े ड्राई फ्रूट्स


ऐसे बनाएं मावा बर्फी

स्टेप 1- सबसे पहले कड़ाही में थोड़ा घी डालकर मावे को धीमी आंच पर भूनें।
स्टेप 2- मावा हल्का सुनहरा और खुशबूदार होने लगे तो गैस धीमी कर दें।
स्टेप 3- अब इसे थोड़ा ठंडा होने दें और फिर पिसी चीनी तथा इलायची पाउडर मिलाएं।
स्टेप 4- मिश्रण को दोबारा धीमी आंच पर चलाते हुए पकाएं, जब तक यह गाढ़ा होकर कड़ाही छोड़ने न लगे।
स्टेप 5-  अब एक घी लगी प्लेट या ट्रे में मिश्रण फैलाकर ऊपर से बादाम-पिस्ता डालें।
स्टेप 6- इसे ठंडा होने दें और मनचाहे आकार में काट लें।

तैयार है स्वादिष्ट मावा बर्फी, जिससे तीज का व्रत खोलने का स्वाद और भी खास हो जाएगा।
 

हरतालिका तीज ब्यूटी टिप्स: पार्लर जाने का नहीं मिला समय! तीज पूजा से पहले आजमाएं ये घरेलू नुस्खा

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed