फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health News: आपकी उम्र के अनुसार सोने का सही समय क्या है, जानें क्या कहते हैं शोध?

Fri, 05 Sep 2025 07:08 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Fri, 05 Sep 2025 07:08 PM IST
सार

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बहुत से लोगों को नींद से संबंधित समस्याएं होती हैं। कुछ लोगों को इसको लेकर कई सवाल भी होते हैं, जैसे- उम्र के हिसाब से कब सोना चाहिए या उम्र के अनुसार कितनी देर होना चाहिए। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
What is the right time to sleep according to your age know what research says in hindi
नींद - फोटो : Freepik.com

Sleep Time According to Age: एक अच्छी और पूरी नींद हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए उतनी ही जरूरी है जितना कि भोजन और पानी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर उम्र के व्यक्ति के लिए सोने का एक निश्चित समय और अवधि होती है? जी हां, शोधकर्ताओं का मानना है कि नींद का सही समय हमारे शरीर की बायोलॉजिकल क्लॉक (जिसे सर्कैडियन रिदम भी कहते हैं) पर निर्भर करता है।



यूरोपियन हार्ट जर्नल में छपी एक स्टडी के मुताबिक, जब हम अपनी उम्र के अनुसार सही समय पर सोते हैं, तो शरीर की मरम्मत और विकास की प्रक्रिया बेहतर होती है। वहीं नींद की कमी या अनियमित नींद कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं जैसे मोटापा, मधुमेह और हृदय रोगों का कारण बन सकती है। इस स्टडी में यह भी बताया गया है कि उम्र के हिसाब किसी इंसान को कब और कितनी देर तक सोना चाहिए। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

What is the right time to sleep according to your age know what research says in hindi
नींद - फोटो : Freepik.com

बच्चों के लिए (5-12 साल)
बच्चों को सबसे ज्यादा नींद की जरूरत होती है ताकि उनके शरीर और दिमाग का सही विकास हो सके। स्टडी में दी गई जानकारी के मुताबिक, 5 से 12 साल के बच्चों के लिए सोने का सबसे अच्छा समय शाम 7:30 बजे से रात 9:00 बजे के बीच है। इस उम्र के बच्चों को 9 से 12 घंटे की नींद लेनी चाहिए। जल्दी सोने से उनकी शारीरिक और मानसिक ऊर्जा बनी रहती है और वे स्कूल में बेहतर प्रदर्शन कर पाते हैं।


ये भी पढ़ेें- Diet Tips: रेड मीट में होता है भरपूर आयरन फिर भी इसे क्यों माना जाता है सेहत के लिए हानिकारक
 
What is the right time to sleep according to your age know what research says in hindi
sleep - फोटो : adobe stock

किशोरों के लिए (13-18 साल)
किशोरावस्था में नींद का चक्र बदलता है। इस उम्र के लोगों के लिए देर रात तक जागना आम हो जाता है, लेकिन शोध के अनुसार, उन्हें भी पूरी नींद लेनी जरूरी है। 13 से 18 साल के किशोरों के लिए सोने का सबसे सही समय रात 10:30 बजे से 11:30 बजे के बीच है। उन्हें कम से कम 8 से 10 घंटे की नींद लेनी चाहिए ताकि उनका दिमाग पूरी तरह विकसित हो सके और वे तनाव से दूर रहें।


ये भी पढ़ें- High Blood Pressure: हाई ब्लड प्रेशर के लिए सिर्फ नमक ही विलेन नहीं, ये चीजें भी बढ़ा सकती हैं खतरा
विज्ञापन
विज्ञापन
What is the right time to sleep according to your age know what research says in hindi
sleep - फोटो : adobe stock

वयस्कों के लिए (18-64 साल)
इस उम्र के लोगों पर अक्सर काम और जिम्मेदारियों का दबाव होता है, लेकिन नींद से समझौता करना सेहत के लिए ठीक नहीं। 18 से 64 साल के वयस्कों के लिए सोने का सबसे अच्छा समय रात 10:00 बजे से 11:00 बजे के बीच है। उन्हें रोजाना 7 से 9 घंटे की नींद लेनी चाहिए। पर्याप्त नींद न लेने से एकाग्रता कम होती है और काम पर बुरा असर पड़ता है।

विज्ञापन
What is the right time to sleep according to your age know what research says in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik
बुजुर्गों के लिए (65+ साल)
65 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को भी अच्छी नींद की जरूरत होती है, भले ही उनकी नींद की अवधि थोड़ी कम हो जाती हो। उनके लिए सोने का सही समय रात 9:00 बजे से 10:00 बजे के बीच है। इस उम्र के लोगों को 7 से 8 घंटे की नींद पर्याप्त होती है। सही समय पर सोने से उनकी ऊर्जा बनी रहती है और वे कई बीमारियों से दूर रहते हैं।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed